Tag: Road Safety

DAV स्कूल का प्रोजेक्ट '250 मीटर्स ऑफ हैप्पीनेस', सड़क हादसे में बच्चों को बचाने के लिए बनाया सेफ्टी कॉरीडोर

नई दिल्ली: सड़क हादसों में आमतौर पर हर रोज 45 छात्रों की मौत होती है. ऐसे में रोड ट्रैफिक और हादसों से स्कूली बच्चों को बचाना और स्कूलों के चारों ओर सुरक्षित माहौल बनाना बेहद ज़रूरी हो गया है. इसी दिशा में दिल्ली के DAV पब्लिक स्कूल में सरकार के PWD विभाग ने एक पायलट प्रोजेक्ट ‘250 मीटर्स ऑफ हैप्पीनेस’ शुरू किया है. ‘Safe School Zone Initiative’ के तहत इस प्रोजेक्ट में स्थानीय स्कूल प्रशासन, NGO HumanQind और IIT दिल्ली ने साथ काम किया है. इस प्रोजेक्ट में DAV पब्लिक स्कूल के सामने बच्चों के लिए एक सेफ कॉरिडोर तैयार ... Read more

सड़क हादसों में हो रही मौतों में कैसे आएगी कमी? एक्सपर्ट्स ने बताया क्या उठाये जाएं कदम

नई दिल्ली: चोट की रोकथाम और सुरक्षा को बढ़ावा देने को लेकर 15वां विश्व सुरक्षा सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के सहयोग हो रहे इस कार्यकर्म का फोकस रोड एक्सीडेंट से हो रही मौतें, डूबने से हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिर कर हो रहे हादसों को वैश्विक स्तर पर हाईलाइट करना है. इसमें WHO ने रोड एक्सीडेंट, डूब कर हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिरकर हो रही मौत को लेकर रिपोर्ट ... Read more

राजस्थान के लिए तैयार किया जा रहा रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एवं एक्शन प्लान प्रोजेक्ट

जयपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना की क्रियान्विति के क्रम में मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान को लेकर बैठक हुई। बैठक में राजस्थान में आगामी 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के समस्त आयामों को शामिल करते हुए स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान के तैयार प्रारूप पर विभिन्न सड़क सुरक्षा हितधारक विभागों के साथ चर्चा हुई।  पंत ने प्रारूप का परीक्षण कर उसमें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों को शामिल करने के लिए हितधारक विभागों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसीएस परिवहन ... Read more

देहरादून में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, ट्रैफिक नियम न मानने वालों को पाठ पढ़ा रही पुलिस

अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी 34वां सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) मनाया जा रहा है. यह सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी तक चलेगा. इसमें राजधानी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्कूलों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. देहरादून पुलिस (Dehradun Police) द्वारा समाज के हर वर्ग को इस मुहिम के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता देने, लापरवाही ... Read more

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दी ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ.राज्य तिवारी, डॉ.अनामिका वर्मा, सरस्वती चौधरी और एनएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ इस पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ विजयलक्ष्मी पारीक के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सहयोगी विभाग, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान युवा बोर्ड, भारत स्काउट एंड गाइड, शिक्षा विभाग, राजस्थान पुलिस (यातायात) के द्वारा 13 से 17 जनवरी 2024 तक “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” नाम से चलाया गया। ... Read more

“साइरस मिस्‍त्री के हादसे के बाद मैंने सीट बेल्‍ट लगाया” : ‘खास दोस्‍त’ के बारे में बात कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

नई दिल्‍ली : ‘साइरस मेरा भाई-दोस्त था. हमारा एक बहुत प्यारा रिश्‍ता था. मेरे पति के साथ भी उनका नाता रहा है. हमारे बच्चे एक ही स्कूल में पढ़े हैं. उसकी मौत बहुत शॉकिंग है.’ यह बात एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule)ने मशहूर कारोबारी साइरस मिस्‍त्री (Cyrus Mistry)को याद करते हुए कही. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस को रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया. हादसे के वक्‍त साइरस कार की पिछली सीट पर सवार थे और उन्‍होंने सीट बेल्‍ट नहीं पहना था. इस हादसे ने सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) को लेकर बहस को भी तेज ... Read more