Tag: Uttarakhand Police

Haldwani News: पुलिस-प्रशासन ने चलाया ऑपरेशन रोमियो, 80 हुड़दंगियों को पकड़ा

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला में मिले इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया. इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों से 80 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी लोगों पर अराजकता फैलाने का आरोप है. सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कर काउंसलिंग की गई. बाद में परिजनों को बुलाकर पुलिस एक्ट में चालान किया और परिजनों को सौंप दिया गया. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने ... Read more

जिस मस्जिद को लेकर फैली हिंसा, बुलडोजर चलने से पहले हो गया था यह एक्शन

हल्द्वानी: उत्तराखंड का हल्द्वानी गुरुवार को अचानक हिंसा भड़क गई. पत्थरबाजी-आगजनी और गोलीबारी भी हुई है. हिंसा में 60 लोग जख्मी हो गए हैं. बता दें कि हिंसा नगर निगम द्वारा ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने के बाद हिंसा फैल गई. घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम (अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं. हालांकि जिस मदरसा एवं मस्जिद को ध्वस्त किया गया है उसका नगर निगम ने पूर्व में ही कब्जा ले लिया था और अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था. इसके बार में बात करते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ... Read more

देहरादून में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, ट्रैफिक नियम न मानने वालों को पाठ पढ़ा रही पुलिस

अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी 34वां सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) मनाया जा रहा है. यह सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी तक चलेगा. इसमें राजधानी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्कूलों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. देहरादून पुलिस (Dehradun Police) द्वारा समाज के हर वर्ग को इस मुहिम के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता देने, लापरवाही ... Read more

देहरादून में पहली बार हो रहा क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल, एक मंच पर दिखेंगे ये दिग्गज

रिपोर्ट- हिना आज़मी/ देहरादून.ठगी से लेकर डकैती, मर्डर और साइबर अपराधों की खबरों से अखबार भरे पड़े होते हैं. बच्चों और युवाओं को इन अपराधों के बारे में समझाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. देहरादून के जाने माने स्कूल वेल्हम बॉयज में 3 नवम्बर से यह शुरू होगा, जिसमें अपराध से जुड़ी कहानियों को रोचक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे स्टूडेंट को अपराध से जुड़ी घटनाओं की जानकारी और सावधानियां बताए जाएंगी. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देहरादून ... Read more

अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!

राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more

Chamoli News: अब चुप नहीं रहेंगी महिलाएं; चमोली पुलिस ने हेल्प डेस्क को दिए स्मार्टफोन, इन नंबरों पर करें शिकायत

रिपोर्ट- सोनिया मिश्राचमोली.उत्तराखंड के चमोली जिले में पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उनकी मदद के लिए आगे आई है. जिले में स्थित सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चमोली पुलिस ने स्मार्टफोन दिए हैं, जिससे कि महिलाएं थानों से सीधा संपर्क स्थापित कर सकें और बिना हिचक के अपनी परेशानी घर बैठे एक कॉल या फिर ऐप के माध्यम से बता सकें. इससे पहले जिले में उत्तराखंड पुलिस की गौरा शक्ति ऐप को स्कूली लड़कियों को डाउनलोड कराने के लिए भी चमोली पुलिस द्वारा लगातार काम किया गया था, जिससे कि पीड़ित महिलाओं तक जल्द से ... Read more

Dehradun News : बेसहारा बच्चों के लिए वरदान बना ऑपरेशन मुक्ति, 2100 मासूमों का हुआ नामांकन, जानिए पूरी खबर

रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. सड़क और चौराहों पर भीख मांगने वाले छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित रहते है और जिम्मेदारियों के चलते भिक्षावृत्ति के इस दलदल में फंस जाते हैं. उनके भविष्य को बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है, जिसमें पुलिस बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा देने के लिए काम कर रही है. साल 2022 में एक नन्ही बालिका को ऑपरेशन मुक्ति के जरिए भिक्षावृत्ति से निकालकर उसका दाखिला कराया गया. बच्ची की मेहनत और लगन से उसने क्लास में अच्छा प्रदर्शन किया. उत्तराखंड पुलिस ऐसे कई बच्चों की देखभाल अभिभावक बनकर कर रही ... Read more

Almora News : उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन मुक्ति’ से सामाजिक क्रांति की शुरुआत , मासूमों को भिक्षा नहीं शिक्षा की जरूरत

अल्मोड़ा की एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुक्ति’ और ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है. पंचधारा स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू नेगी बताती हैं कि पुलिस द्वारा जिन बच्चों का दाखिला पिछले साल कराया गया था, वह काफी अच्छा कर रहे है.

Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more

बच्चों को जागरूक करने स्कूल गई पुलिस हुई भौंचक, छात्रा ने बताया- 63 साल का बुड्डा करता है रेप

रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों सभी जिलों में गौरा शक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस की ऐप को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. इसी दिशा में पुलिसकर्मी स्कूल जा-जाकर बच्चों को इसके उपयोग और लड़कियों को किसी भी तरह की मुसीबत के समय गौरा शक्ति ऐप को इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं. इस बीच सोमेश्वर के एक स्कूल में जब पुलिस पहुंची, तो वहां की एक छात्रा ने पुलिस को सामने देख जो आपबीती सुनाई, उससे सुन सभी के होश उड़ गए. ... Read more