Tag: हल्द्वानी की खबरें

KBC की तरह पूछे सवाल, बच्चों ने दिया अंतरिक्ष के रहस्यों का जवाब

Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:January 31, 2025, 20:32 IST Haldwani News: एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर शुभम कुमार ने लोकल 18 से खास बातचीत में कहा कि इस स्पेस साइंस क्विज कम्पटीशन का आयोजन टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर किया गया, …और पढ़ें X इंटरस्कूल अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा का आयोजन दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में किया गया. हल्द्वानी. बच्चों में प्रतियोगिता की भावना और भारत के हर नागरिक के स्पेस और विज्ञान में सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में ‘इंटरस्कूल अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा’ ... Read more

हल्द्वानी में इस दिन होगी कला प्रतियोगिता, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और फीस

Last Updated:January 14, 2025, 23:22 IST Art Competition Haldwani: दृश्यकला संस्था पिछले दो साल से हल्द्वानी में कला के क्षेत्र में सक्रिय है और नियमित रूप से कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं का आयोजन करती आ रही है. हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में 19 जनवरी को नगर की प्रतिष्ठित कला संस्था ‘दृश्यकला’ की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अनूठा मंच प्रदान करेगी. संस्था के फाउंडर आशीष वर्मा और को-फाउंडर सुरभि भट्ट ने लोकल 18 से ... Read more

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, हल्द्वानी के इस इंटर कॉलेज से की थी पढ़ाई

हल्द्वानी. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक और देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. दिल्ली के AIIMS में रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मिली जानकारी के मुताबिक, घर में अचानक बेहोश होने के बाद परिजनों ने उन्हें देर शाम AIIMS में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एम्‍स ने बताया कि डॉ मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे अस्‍पताल लाया गया था. उन्‍हें ICU में रखा गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं ... Read more

9वीं की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, पिता फरार, मां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. नवजात के पैदा होने के बाद से किशोरी का पिता फरार चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि परिवार की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है. अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ... Read more

बाइक सवार को 40 मीटर घसीटा, फिर गाड़ी की चाबी लेकर फरार हुआ चालक

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया. मामा के साथ शादी में जा रहा मोटर साइकिल सवार युवक एक टैंपो ट्रैवलर की चपेट में आ गया. ट्रैवलर चालक ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी और फिर बाइक समेत युवक को करीब 40 मीटर तक घसीटता ले गया. दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई. घायल मामा का इलाज चल रहा है. घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी की चाबी निकालकर वहां से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के ... Read more

Haldwani News: पुलिस-प्रशासन ने चलाया ऑपरेशन रोमियो, 80 हुड़दंगियों को पकड़ा

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला में मिले इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया. इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों से 80 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी लोगों पर अराजकता फैलाने का आरोप है. सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कर काउंसलिंग की गई. बाद में परिजनों को बुलाकर पुलिस एक्ट में चालान किया और परिजनों को सौंप दिया गया. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने ... Read more

हल्द्वानी से स्कूल टूर पर गई छात्रा की बरेली में मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले की एक छात्रा की कथित तौर पर वॉटर पार्क में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. मृतका हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा थी. बाल दिवस के दिन स्कूल की ओर से छात्रों को बरेली फन सिटी वॉटर पार्क ले जाया गया था. इस टूर में 130 छात्र बसों से बरेली गए थे. छात्रों के टूर के साथ स्कूल के चार टीचर गए थे. मृतका का नाम अंजलि रावत (17) था. वह हल्द्वानी के केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. ... Read more

नशे के इंजेक्शन के साथ शकील गिरफ्तार, पुलिस को अब 'चाचा' की तलाश

हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस को नशे के खिलाफ कामयाबी मिली है. बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में चाचा नाम से मशहूर तस्कर उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. बनभूलपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान जवाहर नगर क्षेत्र में ... Read more

स्कूटर पर चलती-फिरती दुकान, हल्द्वानी में मशहूर हो गया ये फूड स्टॉल

हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के मुकुल सक्सेना ने रोजगार के लिए दर-दर भटकने के बाद स्वरोजगार अपना लिया. उनके अनोखे आइडिया ने उनके स्वरोजगार को एक अलग पहचान दी है. आर्थिक संकट से जूझ रहे मुकुल ने पुराना स्कूटर खरीदकर उसी पर चलती फिरती दुकान खोल ली. अब यह स्कूटर स्टॉल पूरे शहर में चर्चा का विषय है. लोग उनके स्टॉल को स्कूटर वाला पिज्जा के नाम से जानते हैं. उनके स्टॉल पर पिज्जा, मोमो, पास्ता समेत काफी फास्टफूड मिलता है. उत्तराखंड के युवा नौकरी की चाहत तो रखते ही हैं लेकिन कई बार युवा अपने दिल की सुनते हुए ... Read more

पौराणिक हस्तशिल्प कला को बचा रहा क्राफ्ट बाजार, अमेरिका-इंग्लैंड तक डिमांड

हल्द्वानी. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पौराणिक हस्तकला धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है. पर्वतीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले हस्तशिल्प उत्पाद अब बेहद कम देखने को मिलते हैं. ऐसे में लुप्त होती इस परंपरा को बचाने के लिए हल्द्वानी स्थित क्राफ्ट बाजार ने एक कदम उठाया है. नैनीताल रोड स्थित क्राफ्ट बाजार ने पर्वतीय क्षेत्र के लगभग सभी पौराणिक हस्त कला, काष्ठ कला, ताम्र कला सहित अन्य हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराने का शानदार काम किया है. क्राफ्ट बाजार की खास बात यह है कि पहाड़ के पुश्तैनी कारीगरों को प्रशिक्षण देकर आधुनिक रूप में इस्तेमाल की जाने ... Read more