Tag: Haldwani police
9वीं की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, पिता फरार, मां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. नवजात के पैदा होने के बाद से किशोरी का पिता फरार चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि परिवार की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है. अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ... Read more
Haldwani News: पुलिस-प्रशासन ने चलाया ऑपरेशन रोमियो, 80 हुड़दंगियों को पकड़ा
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला में मिले इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया. इस दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों से 80 लोगों को पकड़ा गया. इन सभी लोगों पर अराजकता फैलाने का आरोप है. सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कर काउंसलिंग की गई. बाद में परिजनों को बुलाकर पुलिस एक्ट में चालान किया और परिजनों को सौंप दिया गया. सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने ... Read more
हल्द्वानी से स्कूल टूर पर गई छात्रा की बरेली में मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले की एक छात्रा की कथित तौर पर वॉटर पार्क में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. मृतका हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा थी. बाल दिवस के दिन स्कूल की ओर से छात्रों को बरेली फन सिटी वॉटर पार्क ले जाया गया था. इस टूर में 130 छात्र बसों से बरेली गए थे. छात्रों के टूर के साथ स्कूल के चार टीचर गए थे. मृतका का नाम अंजलि रावत (17) था. वह हल्द्वानी के केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है. ... Read more
नशे के इंजेक्शन के साथ शकील गिरफ्तार, पुलिस को अब 'चाचा' की तलाश
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस को नशे के खिलाफ कामयाबी मिली है. बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में चाचा नाम से मशहूर तस्कर उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. बनभूलपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चेकिंग कर रही थी. इस दौरान जवाहर नगर क्षेत्र में ... Read more
नाबालिग ने स्पीड में दौड़ाई कार, 5 घायल…डरे-सहमे छात्र ने घर पर लगा ली फांसी
नैनीताल/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी. हल्द्वानी में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. इसमें पांच लोग घायल हो गए थे. घायलों को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी. राहगीरों ने कार का पीछा किया. कुछ दूरी पर लड़का कार छोड़कर भाग गया. भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी. घटना से वह काफी ज्यादा डर गया था. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम ... Read more
हल्द्वानी हिंसा में एक्शन, मजिस्ट्रेट जांच का आदेश, 5000 लोगों की तलाश
हल्द्वानीः उत्तराखंड के हलद्वानी के वनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा पर धामी सरकार लगातार एक्शन मोड में हैं. राज्य सरकार ने हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया है. जांच की जिम्मेदारी कुमाऊं कमिश्नर को दी गई है. साथ ही 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.एसएसपी नैनीताल पीएन मीना ने कहा, ‘पुलिस ने 19 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.’ वहीं एडीजी कानून एवं व्यवस्था अंशुमान ने ... Read more
Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान
रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more