Tag: Crime News

UP: क्लास 4 के छात्र के साथ सीनियर कर रहे थे अप्राकृतिक दुष्कर्म, इस तरह से आया मामला सामने, केस दर्ज

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामना आया है. पीड़ित छात्र के परिवारवालों का आरोप है कि क्लास 7 और 8 के छात्रों ने उनके बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है. ये मामला सरस्वती शिशु मंदिर का है. जानकारी के अनुसार जब पीड़ित ने 20 दिन बाद अपनी मां को दुष्कर्म के बारे में बताया. जिसके बाद मां स्कूल पहुंची और कार्रवाई की मांग की. हालांकि पहले स्कूल वालों ने बच्चे की मां की एक न सुनी ... Read more

2 की मौत, 6 घायल… अमेरिका के स्कूल में 17 साल की लड़की ने क्यों खेला खूनी खेल?

न्यूयॉर्क: आम दिनों की तरह ही 16 दिसंबर को अमेरिका के ‘द एबंडेंट लाइफ़ क्रिश्चियन स्कूल’ में बच्चे पढ़ने के लिए आए थे. सबकुछ सही चल रहा था. तभी एकदम से गोली चलने की आवाजें आने लगी. जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक लड़की ने कई लोगों पर गोलियां चला दी. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और गोलीबारी की सूचना दी. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पाया कि हमलावर एक छात्रा थी. जिसकी उम्र 17 साल की थी. उसने फायरिंग करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. ... Read more

सर जी जान बचा लीजिए… जब दबंगों के डर से शिक्षा अधिकारी के सामने शिक्षकों ने जोड़ लिए हाथ

शिक्षक डर के मारे स्कूल नहीं जा रहे हैं, स्कूल में ताला लगा है. पटना: सर जी जान बचा लीजिए कहीं भी ट्रांसफर कर दीजिए कहीं भी काम कर लेंगे…  बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सामने पीड़ित शिक्षकों ने हाथ जोड़कर ये बात कही और बताया कि राजेश यादव जान से मार देगा. अपना दुख बताते हुए पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि कैसे दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी राजेश यादव ने अपने साथियों के साथ उनपर हमला किया और लाठियों से पिटाई की. जिसमें सात शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं. पूरी घटना जमुई जिले के सिमुलतला थाना अंतर्गत ... Read more

टैंपो में दारोगा महिला टीचर से करने लगा गंदी बात, पहुंचा हवालात

लखनऊ: प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना कोतवाली पुलिस ने एक शिक्षिका द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप में यहां एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी, जब पुलिसवाले ही महिलाओं के जान और सम्मान के दुश्मन हों. नशे में धुत था दरोगा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने शुक्रवार को बताया कि अंतू की रहने वाली एक निजी स्कूल की 30 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि ... Read more

पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले शख्स की डंडों से पिटाई, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हैदराबाद: हैदराबाद में वॉक पर निकले एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रहमतनगर की सड़क पर विवाद के बाद शख्स पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. उन लोगों ने साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते को भी लाठी से पीटा. बीच-बचाव के लिए आए परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में 5 लोगों को ... Read more

दिल्ली के सैलून में पिस्टल लेकर घुसे हमलावर, 2 युवकों को सिर में सटाकर मारी गोली; CCTV फुटेज वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली के नज़फगढ़ इलाके में दिनदहाड़े डबल मर्डर का मामला सामने आया है. इलाके के एक सैलून में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोग घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस वारदात में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. सैलून में हुई फायरिंग का CCTV फुटेज भी सामने आया है. हमले के बाद हमलावर भाग गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  यह भी पढ़ें 14 सेकेंड के CCTV फुटेज देखा जा सकता है कि 3 लोग सैलून के अंदर घुस आते है. वीडियो में एक व्यक्ति को सैलून में पड़ी सीट ... Read more

दिल्ली: ट्रांसजेंडर बनकर ई-रिक्शा चालक से छीने पैसे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रांसजेंडर व्यक्ति बनकर दीपक लोगों को धोखा देता था. नई दिल्ली: खुद को ट्रांसजेंडर बताकर एक ई-रिक्शा चालक से पैसे छीनने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि दीपक उर्फ शिवानी को कोतवाली पुलिस स्टेशन के गश्ती कर्मचारियों की एक टीम ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मनोज कुमार मीणा ने कहा, “दीपक खुद को ट्रांसजेंडर बताकर एक ई-रिक्शा चालक से 810 रुपये छीनकर भाग रहा था, तभी हमारी टीम ने उसे पकड़ लिया.” यह भी पढ़ें पुलिस ने बताया कि पूछताछ ... Read more

राजस्थान में एक शख्स को निर्वस्त्र कर बनाए 25 VIDEO, फिर की पिटाई…और मांगे 1 करोड़

राजस्थान के जोधपुर से हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर एक स्कूल मालिक का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और 1 करोड़ रुपये न देने पर उस वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है. यह भी पढ़ें आरोपी ने सात दिसंबर को एक स्कूल के मालिक पीड़ित के साथ कथित तौर पर मारपीट की, उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए. 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए  पीड़ित के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ... Read more

फ्लिपकार्ट के लिफाफे में चरस-गांजे की डिलीवरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छात्रा समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लिपकार्ट के लिफाफे में गांजा व चरस रखकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह का सरगना विकास फरार है. इन लोगों के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और 400 ग्राम चरस बरामद हुई है. बरामद किए गए गांजे की कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में खड़े चिंटु ठाकुर, बिंटू उर्फ कालू, जयप्रकाश और वर्षा को कोतवाली पुलिस ने नवादा गोल चक्कर के पास से ... Read more

Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान

रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more