Tag: rajasthan news
राजस्थान: सिरोही में जहरीला पदार्थ खाने से 15 बंदरों की मौत, लोगों ने की जांच की मांग
सिरोही जिले के नागाडी स्थित आमलारी गांव में एक साथ 10 से 15 बंदरों की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों को पहले एक दो बंदर मरे हुए दिखाई दिए, इसके बाद समाजसेवीयों की सहायता से 15 बंदरों को ढूंढकर उन्हें दफनाया गया. इसके बाद लोगों में एक साथ 10 से 15 बंदरों की मौत की खबर फैली तो ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और आसपास जाकर और जगह बंदर को ढूंढने का काम शुरू किया. इसके बाद ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा टीम को भी इसकी सूचना दी और मौके पर पशु ... Read more
जयपुर टैंकर ब्लास्ट की आंखों देखी : 12 जिंदा जले, 40 गाड़ियां खाक और सब कुछ धुआं-धुआं
वैशाली नगर से अजमेर एक्सप्रेस हाईवे बहुत ज़्यादा दूर नहीं है, लेकिन बाईपास पर पहुंचते ही पता चला कि अजमेर एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता बंद है. आगे जाना मुश्किल है. यहां क्राइम रिपोर्टिंग के 10 साल काम आए. पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पुरानी पहचान के थे, उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंदर जाने दिया. लंबा चक्कर लगाने से बचा तो 7:55 पर DPS स्कूल के पास गाड़ी पार्किंग में लगाकर जो दृश्य देखा, वो दिल दहलाने वाला था. भांकरोटा चौराहे पर पूरी तरह से जली हालत में एक टैंकर खड़ा था, जिसके ठीक पीछे टक्कर मारने वाले ट्रक की मौजूदगी थी. ... Read more
प्रदेश को नंबर एक बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेंगे संस्थाप्रधान
जयपुर। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की पूर्व तैयारियों को लेकर डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आगामी सर्वेक्षण के लिए सभी विद्यालयों की तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया गया और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर लाने की योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने सर्वेक्षण में राजस्थान को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, पीओ एवं संस्था प्रधानों को जिला ... Read more
नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने के मामले में शिक्षा मंत्री हुए सख्त
जयपुर। नेत्रहीन अध्यापक को प्रताड़ित करने का मामला शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के पास पहुंच गया है, जिसको लेकर दिलावर सख्त हो गए है और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, करतारपुरा में पदस्थापित नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण कृष्ण पल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए ... Read more
अजमेर: रेप पीड़िता की टीसी काटने पर स्कूल की मान्यता रद्द:शिक्षा निदेशालय ने निकाला आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत एक निजी स्कूल ने गैंगरेप पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया और छात्रा को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं से वंचित कर दिया. इस मामले में बीकानेर निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए निजी स्कूल की सीनियर सेकेंडरी की मान्यता रद्द कर दी है. वहीं, इस सत्र में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दूसरे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा. यह भी पढ़ें अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत एक्मे एकेडमी विद्यालय से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया ... Read more
ओपीएस बंद नहीं होगी : दिलावर
नवज्योति/जोधपुर। यहां आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के शिक्षकों को दी जा रही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद नहीं किया जाएगा। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले सरकार में नियुक्त सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी आज से ही अपनी सेवाएं समाप्त समझें। रिलीव नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, निजी स्वार्थ के लिए पिछली सरकार ने कई अधिकारियों सेवा विस्तार किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, शिक्षाविद् अधिकारियों व निजी बड़ी संस्थाओं से विचार करेंगे और कैसे नई ... Read more
राजस्थान में एक शख्स को निर्वस्त्र कर बनाए 25 VIDEO, फिर की पिटाई…और मांगे 1 करोड़
राजस्थान के जोधपुर से हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर एक स्कूल मालिक का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और 1 करोड़ रुपये न देने पर उस वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है. यह भी पढ़ें आरोपी ने सात दिसंबर को एक स्कूल के मालिक पीड़ित के साथ कथित तौर पर मारपीट की, उसके सारे कपड़े उतार दिए और उसके साथ 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए. 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए
पीड़ित के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ... Read more
Rajasthan BSTC Admit Card 2022: DElEd परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं. Rajasthan BSTC Admit Card 2022: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) या प्री-D.El.Ed परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने भी परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था वे उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान DElEd प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद यदि उसमे किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो इस परिस्थिति में उम्मीदवारों को बिना किसी देरी ... Read more
राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप
रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more