Tag: जयपुर
लॉरेन्स विश्नोई गैंग का मास्टर माइंड आरोपी गिरफ्तार, भारत आने की सूचना पर एजीटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया
जयपुर। दिनेश एम. एन., अति. महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा / एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान, जयपुर के निर्देशन में संगठित अपराध व गिरोह के विरूद्ध कार्रवाई कर की जा रही है इसी कम में एक और बड़ी सफलता हासिल की। योगेश यादव उप महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा के सुपरविजन में सिद्धान्त शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रामगढ सेठान से प्रकरण संख्या 357/2024 थाना साईबर आयुक्तालय जयपुर में अनुसंधान अधिकारी फूलचन्द टेलर उप अधीक्षक पुलिस, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र प्रताप, सुनिल जागिड़, मनिष शर्मा, उप निरीक्षक कमलेश चौधरी, हैड. कानि. मोहन भूरिया, सन्नी कुमार, कानि. सुरेन्द्र, कुलदीप सिंह, कानि चालक ... Read more
मरीजों को मेहमान समझें डॉक्टर, स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता कोर्स चलाने का करेंगे प्रयास : भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर चिकित्सा विभाग ने प्रदेश में चिकित्सा से जुड़े विकास कार्यों का आरआईसी सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोकार्पण किया। साथ ही प्रदेश को स्वस्थ्य बनाने को निरामय राजस्थान अभियान की शुरुआत करते हुए दस योजनाओं को भी प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का ड्यूटी टाइम कई बार 24 घंटे का हो जाता हैं। उनकी इस पीड़ा को हम समझते है। कई बार मरीजों से उनकी कहासुनी भी हो जाती हैं। डॉक्टरों का व्यवहार बेहतर होता हैं, लेकिन और बेहतर बनाने के लिए मरीज अस्पताल आए तो उसे ... Read more
देवनानी गोवा में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि : दो दिवसीय यात्रा में देवनानी गोवा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सोमवार को गोवा जाएंगे। देवनानी 7 व 8 अप्रैल को दो दिवस की गोवा यात्रा पर जयपुर से सोमवार को प्रातः 8 बजे वायुयान से रवाना होकर नार्थ गोवा पहुंचेंगे। देवनानी दो दिवस की गोवा यात्रा के दौरान वहां आयोजित राजस्थान स्थापना दिवस समारोह, भारत सरकार के राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक सहित प्रवासी राजस्थानियों और सिंधी समाज सहित अनेक कार्यक्रमों भाग लेंगे। राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की बैठक में लेंगे भाग- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गोवा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के ... Read more
राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला-बाड़मेर में राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन, भजनलाल ने कहा- डबल इंजन की सरकार आधी आबादी को हर क्षेत्र में बना रही आत्मनिर्भर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का इतिहास वीरता और त्याग से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि परिवार की नींव को मजबूत करने वाली महिलाएं हमारे समाज की धुरी हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही हैं और आधी आबादी को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। सीएम मंगलवार को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में राजस्थान दिवस समारोह के तहत महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसीलिए राजस्थान दिवस ... Read more
राजस्थान रा 7 लाख टाबर अब पढ़ैला मायड़ भासा रै मायं, खुलैली अलग वैदिक पाठशालावां
जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों के दूसरी कक्षा तक के नन्हे बच्चों को शिक्षा विभाग प्रदेश की स्थानीय भाषा सिखाने के लिए इन्हीं में पाठ्य पुस्तकें लाने जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में बोली जाने वाली भाषाओं के हिसाब से पुस्तकें तैयार होंगी। जैसे हाड़ौती, ढूंढाड़ी, शेखावटी, मेवाती, ब्रज इत्यादि भाषा में स्कूली किताबें लाने के लिए शिक्षा विभाग इसका शब्दकोश बनाने में लगा है। इसके कम्पलीट होने के बाद बाल वाटिका (नर्सरी) से दूसरी कक्षा तक पढ़ने वाले करीब 7 लाख बच्चों को स्थानीय भाषा में ही पढ़ाया जाएगा। वहीं सरकार शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कृति-धर्म ... Read more
भांकरोटा अग्निकाण्ड प्रकरण : सहायता करने वालों को दस-दस हजार देकर किया सम्मानित
जयपुर। भांकरोटा सड़क हादसे के बाद हुए अग्नि काण्ड में घायल लोगों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करवाया गया हैं। इन्हें पूर्व में डीजीपी की ओर से भी सम्मानित किया था। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सहायता करने की आमजन से अपील की हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2024 को भांकरोटा में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित देहली पब्लिक स्कूल के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर एवं कंटेनर के बीच हुई टक्कर के कारण हुए गैस रिसाव के बाद हुए अग्नि काण्ड में बड़ी ... Read more
भगवान ऋषभदेव जयंती पर विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष में राजस्थान के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासन उप सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 10 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जैन धर्म पर आधारित चार्ट बनाना, रंग रोगन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के आदर्शों और ... Read more
सारिका सिंह ने पदभार ग्रहण किया, लाम्बा, डोटासरा और जूली ने दिया संगठन मजबूती का संदेश
जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में हुए समारोह में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और कई महिला विधायक मौजूद रहीं। पदभार ग्रहण कराने के दौरान लाम्बा ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राखी गौतम का कार्यकाल बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया। हमारे नेताओ ने विपक्ष के रूप में इंदिरा गांधी के मुद्दे पर सदन के अंदर प्रतिपक्ष के रूप में ... Read more
एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर में पदस्थापित अधीक्षण अभियन्ता अविनाश शर्मा व अन्य के ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि शर्मा के पास गोपनीय सत्यापन में राजकीय सेवा में नियुक्तहोने से अब तक करीब 6.25 करोड़ रुपए की आय से अधिक सम्पत्तियां अर्जित कीं। ये सम्पत्ति इनकी आय से करीब 253 प्रतिशत अधिक है। एसीबी टीम ने अविनाश शर्मा के जयपुर में गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर क्षेत्र, जगगतपुरा, प्रताप नगर एवं रिंग रोड के आस-पास 25 से अधिक कॉलोनियों में 100 से अधिक सम्पत्तियां खरीदने व निर्माण में करोड़ों ... Read more
मोशन कोचिंग उड़ा रहा गाइडलाइन की धज्जियां : 13 वर्ष के छात्रों को भी कोचिंग, 16 वर्ष की उम्र तथा माध्यमिक परीक्षा के बाद ही प्रवेश का नियम
कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या व आत्महत्या के प्रयास जैसे प्रकरण रोकने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है। केन्द्र की गाइड लाइन जारी होने व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद कोटा का मोशन कोचिंग संस्थान इस गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहा है। वह गाइडलाइन की अवहेलना कर छोटी क्लासों से ही बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहा है। जबकि गाइडलाइन के अनुसार दसवीं कक्षा के बाद और 16 वर्ष से अधिक की उम्र के बच्चों को ही कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया जा सकता है। इससे कम उम्र के बच्चों को कोचिंग में ... Read more