Category: राजस्थान

अलवर टाइगर मैराथन में उत्साह एवं उमंग के साथ दौड़े हजारों एथलीट, केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ

जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन फिट इंडिया हिट इंडिया से अभिप्रेरित होकर अलवर सांसद खेल उत्सव का आयोजन कराया गया। जिसके अन्तर्गत रविवार को अलवर जिले में टाइगर मैराथन का प्रताप ऑडिटोरियम से झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। अलवर टाइगर मैराथन के अंतर्गत आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर मैराथन, 5 किलोमीटर शक्ति रन एवं 2 किलोमीटर पैरा मैराथन में उत्साह एवं उमंग के साथ हजारों की संख्या में अलवर जिले सहित देशभर के प्रसिद्ध धावकों ने हिस्सा लिया। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ वन एवं पर्यावरण ... Read more

जेईएन भर्ती परीक्षा में कम उपस्थिति पर बोर्ड सख्त, कार्रवाई की तैयारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अजमेर, कोटा और जयपुर में एक पारी में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। तीनों सेटर को मिलाकर 34.84 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 6 हजार 773 अभ्यर्थियों में से दो हजार 360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि चार हजार 413 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जयपुर में सिर्फ एक हजार 357 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, दो हजार 699 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि युवाओं ने जिम्मेवारी से फॉर्म भरा होता तो दो तिहाई स्कूलों में ... Read more

पाक के लिए अभिशाप बना ग्वादार, जलवायु परिवर्तन से विकराल बना शहर का मौसम, लोगों का जीना दूभर

इस्लामाबाद। ग्वादार को लेकर एक वक्त कहा जाता था कि ये पाकिस्तान की किस्मत की चाबी खोलने का दरवाजा है। पाकिस्तान के इस तटीय शहर ग्वादार में लोगों को ये पता नहीं था कि जलवायु परिवर्तन क्या है। लेकिन अब ये शहर पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा शाप बनता जा रहा है। ग्वादार का मौसम इतना ज्यादा विकराल बन चुका है कि लोगों के लिए यहां रहना मुहाल हो गया है। पिछले साल फरवरी महीने में इस शहर में लगातार 30 घंटे तक मुसलधार बारिश हुई थी। जिसने शहर की सड़कों के लेकर पुल और कम्युनिकेशन लाइनों को बहा डाला ... Read more

अडाणी ने बेटे जीत की शादी पर लिया सेवा का संकल्प, समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपए किए दान

अहमदाबाद। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने अपने बेटे जीत की शादी के उपलक्ष्य पर सेवा का संकल्प लिया और समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपए दान किए। अडाणी ने अपने छोटे बेटे जीत की शादी के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे संदेश में अपनी बहू को ‘बेटी दिवा’ कहकर संबोधित किया और लिखा कि परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह ... Read more

लॉस एंजिल्स जंगल की आग से 164 अरब डॉलर का नुकसान : इतिहास की सबसे विनाशकारी जंगल की आग रही, संपत्ति और पूंजी का हुआ नुकसान

लॉस एंजिल्स। अमेरिका की लॉस एंजिल्स काउंटी को तबाह करने वाली दो सबसे बड़ी जंगल की आग पर जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार इससे कुल 164 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और पूंजी तक का नुकसान हुआ है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स और ईटन की आग से होने वाली कुल संपत्ति और पूंजीगत हानि 95 अरब डॉलर से 164 अरब डॉलर के बीच हो सकती है, जिसमें बीमाकृत नुकसान 75 अरब डॉलर होने का अनुमान है। यूसीएलए एंडरसन फोरकास्ट के अर्थशास्त्री झियुन ली और विलियम यू द्वारा लिखित रिपोर्ट में 2025 के ... Read more

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन ले विटेसे का छठा संस्करण : 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग, राष्ट्रीय खेल के साथ चलेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूईआई ग्लोबल एजुकेशन ले विटेसे 2025 के छठे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में पूरे भारत में यूईआई ग्लोबल के सभी 9 परिसरों के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, नई दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, पुणे और त्रिवेन्द्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया है।  तीन दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में 2 दिन का खेल और 1 दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुल 8 ... Read more

असर खबर का – जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए जांच के आदेश

मोईकलां। सुल्तानपुर के दरबीजी सरकारी विद्यालय में घटी दर्दनाक घटना जिसमें शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के बाद मोईकलां में भी पुराने राजकीय विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर दैनिक नवज्योति में तीन फरवरी को स्टोरी प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सांगोद व कनवास क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों व कक्षा-कक्षों की जांच के आदेश जारी किए हंै। अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगोद कृष्ण कुमान सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्ड के समस्त विद्यालय प्रधनाचार्यों को ... Read more

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लिखित उत्तर पढ़ने पर आसन व्यवस्था पर गरमाई बहस

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न के लिखित उत्तर पढ़ने को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों और आसन के बीच बहस हो गई। अंत में आसन ने उनकी व्यवस्था पर बहस नहीं करने के निर्देश दिए। इस मुद्दे पर सदन में करीब आठ मिनट तक बहस चली। दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान बस्सी विधानसभा क्षेत्र में कॉलेजों के खाली पदों को लेकर विधायक लक्ष्मण मीणा के सवाल पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा उत्तर पढ़ने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने टोकते हुए कहा कि आसन सोमवार से तय कर चुका है कि लिखित उत्तर पढ़ा हुआ मानकर पूरक ... Read more

अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर किया प्रताड़ित : भारत सरकार इस हादसे का करे विरोध, खेड़ा बोले- पहले जब ऐसा हुआ था, तो कांग्रेस ने अमेरिकी राजदूतों की बंद कर दी थी सुविधाएं 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि अमेरिका में भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर प्रताड़ित और निर्वासित करने की घटना अत्यंत दुखद है और भारत सरकार को इस घटना पर ऐतराज व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पहले भी भारतीय नागरिकों को प्रताड़ति करने की घटना हुई थी, जिसका कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने जवाब अमेरिका को दिया था और उसके राजदूतों को मिलने वाली सुविधाएं तक बंद कर दी थी। इस बार भी भारत सरकार को उसी तरह का सख्त रूख अपना कर ... Read more

चिड़ियाघर लगाएगा बर्ड फेयर : पक्षी विशेषज्ञ देंगे विभिन्न बर्ड्स की जानकारी, बच्चे करेंगे मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन 

जयपुर। चिड़ियाघर की ओर से 7 और 8 फरवरी को बर्ड फेयर लगाया जाएगा। इस दौरान पक्षी विशेषज्ञों द्वारा पक्षी प्रेमियों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मानसागर की पाल से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन करवाया जाएगा।  नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क के एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पक्षी विशेषज्ञों को विभिन्न बर्ड्स की जानकारियां भी दी जाएगी।