Tag: students
असर खबर का – जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए जांच के आदेश
मोईकलां। सुल्तानपुर के दरबीजी सरकारी विद्यालय में घटी दर्दनाक घटना जिसमें शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के बाद मोईकलां में भी पुराने राजकीय विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर दैनिक नवज्योति में तीन फरवरी को स्टोरी प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सांगोद व कनवास क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों व कक्षा-कक्षों की जांच के आदेश जारी किए हंै। अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगोद कृष्ण कुमान सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्ड के समस्त विद्यालय प्रधनाचार्यों को ... Read more
दो ग्राम पंचायतों के बीच भंवर में फंसी कीचड़ भरी राह
भण्डेड़ा। दो ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में रामगंज से भण्डेड़ा के बीच की दो किमी की ग्रेवल सड़क बदहाल हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों में इन दिनों भी मावठ का बरसाती पानी भरने से गहरा कीचड़ फैल रहा है। इसी से होकर स्कूल आवाजाही वाले विद्याथियों को सर्दी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राहगीर सहित स्कूली बच्चों का सब्र टूट गया। दरअसल यह दो किमी की सड़क सादेड़ा ग्राम पंचायत और मरां ग्राम पंचायत की सीमा के बीच बनी है। बदहाल सड़क की इस समस्या से परेशान ... Read more
यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन
भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज ... Read more
आयुक्तालय का दोहरा मापदंड असमंजस के भंवर में फंसी उच्च शिक्षा
कोटा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के दोहरे मापदंड के भंवर में उच्च शिक्षा ऐसी फंसी कि क्वालिटी एजुकेशन के सारे दावे हवा हो गए। असमंजस से भरी नीतियों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मझघार में लाकर छोड़ दिया। हाड़ौती के राजसेस कॉलेजों में एक तरफ 90 कलांश पूरे होने पर फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं कोर्स पूरा होने से पहले ही बंद करवा दी गई। जिसके पीछे कॉलेज प्राचार्यों द्वारा आयुक्तालय के आदेश की पालना का हवाला दिया गया। जबकि, आरटीआई में पूछे सवाल के जवाब में आयुक्तालय ने कोर्स पूरा होने या विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा तिथि घोषित होने ... Read more
राहगीरों पर आफत, कीचड़ बना राह में रोड़ा
पनवाड़। क्षेत्र की हरिगढ़ ग्राम पंचायत के बोरदा गांव में पंचायत मुख्यालय को जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे निकलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी की निकासी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, इससे सड़क टूटकर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, सड़क के दोनों ओर कंटीली झाड़ियां उगी हुई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। इस बारे में ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन को ... Read more
इस बार भी भंवर में फंसेगी छात्रों की नैया!
कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था फिर से बेपटरी होने की कगार पर है। हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा से पहले ही विद्या संबल पर लगे शिक्षकों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि, हाड़ौती के अधिकतर राजसेस कॉलेजों में अब तक 40 से 50% कोर्स ही पूरे हो सके हैं। जबकि, सत्र 2024-25 में खुले नए कॉलेजों में तो 60 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। जबकि, यूजी प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम आगामी जनवरी माह में होने हैं। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। ... Read more
ओवरलोड और भारी वाहनों से इंटरलॉकिंग रास्ता बदहाल, आवाजाही में दिक्कत
केलवाड़ा। केलवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांता में लाखों की लागत से आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण किया गया था परंतु बस्ती के बीच व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दी। जब से व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हुई है, तब से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। भारी भरकम वाहन निकलने से इंटरलॉकिंग रोड़ उखड़ गई है। जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे आमजन को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी रोड़ पर तीन से चार निजी विद्यालय एवं हॉस्टल स्थित है। इस कारण छात्रों की आवाजाही बनी रहती है। भारी भरकम वाहनों की आवाजाही ... Read more
अरनेठा स्कूल में कृषि संकाय की दरकार
अरनेठा। कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछली 22 सालों से कला संकाय चल रहा है। कस्बे का दर्जनों गांवों से जुड़ाव होने एवं संचित कृषि क्षेत्र होने के कारण कस्बे में कृषि संकाय की सख्त आवश्यकता हैं। आर्थिक संपन्न परिवार के बच्चे कोटा, बूंदी, जयपुर जाकर अपना इच्छित विषय लेकर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन गरीब परिवार के बच्चे ठीक प्रकार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में कस्बे में कृषि संकाय होना अति आवश्यक है। संजू सैनी ने बताया संपूर्ण क्षेत्र कृषि से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के सभी किसान ज्यादातर कृषि पर निर्भर ... Read more
प्राइवेट कॉलेजों के साथ एमओयू कर सरकार देगी क्वालिटी एजुकेशन, निखारेगी प्रतिभाएं
कोटा। राइजिंग राजस्थान के तहत सरकारी कॉलेजों के सूरतेहाल बदलने की तैयारी है। सरकार ने बड़ी पहल करते हुए प्राइवेट कॉलेजों के साथ एमओयू करने जा रही है। जिसका फायदा सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साधन-संसाधनों की उपलब्धता के रूप में मिल सकेगा। वहीं, क्वालिटी एजुकेशन, रिसर्च वर्क, स्किल डवलपमेंट, पसर्नालटी डवलपमेंट को निखारने के संयुक्त प्रयास हो सकेंगे। शिक्षाविदें का मानना है, सरकार के इस प्रयास से संसाधनों व रिसोर्सेज से जूझते सरकारी महाविद्यालय को संजीवनी मिल सकती है, साथ ही छात्र-शिक्षकों के बीच मैं की जगह हम की भवना विकसित होगी। संभाग को मिले 44 ... Read more
जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं
कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more