Tag: negligence

दो ग्राम पंचायतों के बीच भंवर में फंसी कीचड़ भरी राह

भण्डेड़ा। दो ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में रामगंज से भण्डेड़ा के बीच की दो किमी की ग्रेवल सड़क बदहाल हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों में इन दिनों भी मावठ का बरसाती पानी भरने से गहरा कीचड़ फैल रहा है। इसी से होकर स्कूल आवाजाही वाले विद्याथियों को सर्दी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राहगीर सहित स्कूली बच्चों का सब्र टूट गया। दरअसल यह दो किमी की सड़क सादेड़ा ग्राम पंचायत और मरां ग्राम पंचायत की सीमा के बीच बनी है। बदहाल सड़क की इस समस्या से परेशान ... Read more

खंडहर में तब्दील हो रहा शिक्षा का मंदिर, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा

सूमर। कस्बे के खानपुर-सांगोद रोड स्थित पावर हाउस के निकट लाखों रुपए की लागत से बना प्राथमिक स्कूल भवन अब देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार, ग्रामसेवक भवन भी सालों से वीरान और बदहाल पड़ा हुआ है। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये भवन अब अतिक्रमण की चपेट में आने लगे हैं।  ग्राम पंचायत मुख्यालय सूमर में स्थित इस राजकीय प्राइमरी स्कूल का भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय के बाद से ही खाली पड़ा है। इसकी फर्श जगह-जगह से धंस चुकी है, सुरक्षा दीवारें और मुख्य गेट समाजकंटकों ... Read more

डेढ़ माह में परीक्षा, कक्षाएं खाली, बढ़ी धड़कनें

क ोटा। स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। इसी के साथ विद्यार्थियों की धड़कनें भी तेज हो गई है। क्योंकि, डेढ़ माह बाद सेमेस्टर एग्जाम शुरू होने हैं लेकिन संभाग के दस राजकीय महाविद्यालयों में आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं नहीं लग रही। ऐसे में परीक्षा से पहले सिलेबस पूरे नहीं होने की चिंता से विद्यार्थी तनाव से गुजर रही है।  दरअसल, हाड़ौती के चारों जिलों में करीब 44 सरकारी महाविद्यालय हैं। जिनमें से 10 ऐसे हैं जहां आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है। मजबूरन, ... Read more

लापरवाही: सातलखेड़ी तालाब दुर्दशा का शिकार

सातलखेड़ी। कस्बे में गांव सातलखेड़ी स्थित तालाब में गंदगी के कारण पानी सड़ने लगा है। बदबू आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड तक के दुकानदार को भी अपनी दुकानों पर बैठना तक दुश्वार हो रहा है। तालाब के समीप रह रहे दुकानदारों ने सरपंच शांतिबाई को 6 वर्ष पहले बताया था  कि तालाब के पानी सड़ने से बदबू आने लगी है। सरपंच ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर सफाई भी करवाई गई थी। गांव वालों का कहना है कि तालाब करीब सौ साल पुराना है, पर यह तालाब देखरेख के ... Read more

जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं

कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच  छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more

न खेलने को मैदान, न सिखाने को शिक्षक, कैसे मिले मैडल

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से  इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन का आयोजन किया जा रहा है। विवि से एफीलेटेड सभी कॉलेजों के बीच 4 सितम्बर से खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं, जिनके विद्यार्थी बिना प्रशिक्षण व गाइड के खेल रहे हैं। ऐसे में इनका गेम्स में पदक हासिल करना तो दूर जीतना तक मुश्किल हो रहा है।   संभाग के सबसे बड़े कला महाविद्यालय कोटा के छात्र    भी ऐसे ही हालातों से गुजर रहे हैं। हालात यह है, 12 दिन बाद भी छात्रों को गेम्स के तौर-तरीके सीखने के लिए स्पोर्ट्स टीचर तक ... Read more

लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल

देई। क्षेत्र के चीता की झौंपडियां गांव मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है।  मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कही बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना ... Read more

लापरवाही: सड़क बनी दरिया, वाहन चालक परेशान

सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पर सड़क बनाते समय क्रॉसिंग नाली नहीं रखने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं रखने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष सड़क निर्माण कार्य किया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद भी संवेदक द्वारा पानी निकासी के लिए बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं रखी गई। जिससे गांव के अंदर ... Read more

दिनभर आवारा मवेशियों का लगा रहता है जमावड़ा

रावतभाटा। रावतभाटा शहर के बीचों-बीच बसा वार्ड नंबर 37 पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी का वार्ड होते हुए भी कभी इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 के नया बाजार क्षेत्र में बच्चों के खेलने और लोगों के घूमने के लिए 2008 में बनाए गए सेंट्रल पार्क में कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी नदारद हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बच्चों के खेलने के लिए बना एक मात्र पार्क पूरी तरह खत्म हो गया। जिससे यहां शराबियों तथा ... Read more

Rajkot Gaming Zone Fire : यह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही – कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजकोट के एक गेम जोन में आग लगने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत की वजह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही है। इस गेम जोन में फायर सेफ्टी, आने-जाने के अलग रास्ते, आवासीय क्षेत्र से दूरी जैसे किसी भी सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि राजकोट में इतना भयावह हादसा होने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है लेकिन आज सरकार ही ... Read more