Tag: bundi news
नियम विरूद्ध बने स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब
सुवासा। जमीतपुरा कस्बे में तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने सड़क के दोनों ओर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ये ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए हैं, जिससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। रात के समय मोटरसाइकिल सवार इन ब्रेकरों को सही से देख नहीं पाते, जिससे उनकी गाड़ियां असंतुलित हो जाती हैं। इससे कई बार पीछे बैठे यात्रियों, खासकर महिलाओं, को चोटें आई हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों, विशेषकर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी ... Read more
दो ग्राम पंचायतों के बीच भंवर में फंसी कीचड़ भरी राह
भण्डेड़ा। दो ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में रामगंज से भण्डेड़ा के बीच की दो किमी की ग्रेवल सड़क बदहाल हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों में इन दिनों भी मावठ का बरसाती पानी भरने से गहरा कीचड़ फैल रहा है। इसी से होकर स्कूल आवाजाही वाले विद्याथियों को सर्दी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राहगीर सहित स्कूली बच्चों का सब्र टूट गया। दरअसल यह दो किमी की सड़क सादेड़ा ग्राम पंचायत और मरां ग्राम पंचायत की सीमा के बीच बनी है। बदहाल सड़क की इस समस्या से परेशान ... Read more
यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन
भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज ... Read more
सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा
गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more
असर खबर का – जर्जर सरकारी स्कूल भवन को ठीक करने का काम शुरू
सांवतगढ़। क्षेत्र के खोड़ी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर बिल्डिंग से जल्द ही विद्यार्थियों और स्टाफ को निजात मिलेगी। दैनिक नवज्योति ने 14 जुलाई के अंक में ‘सरकारी स्कूल की लीकेज छत के नीचे पढ़ रहे हैं बच्चे’ के शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर स्कूल भवन की रिपेयरिंग कार्य इंजीनियर आशाराम नागर की पहल पर रविवार को शुरू हो गया है। पण्डित नारायण शर्मा ने कार्य शुरू होने से पहले विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी में कार्यरत नागर ने बताया कि दैनिक नवज्योति की खबर ... Read more
बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी
सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more
बांसी-देई मुख्य सड़क खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मुख्य मार्ग की डामरीकृत लगभग 13 किमी सड़क पर बहुत-सी जगहों पर डामर उखड़ा हुआ है। इस राह पर उखडी सड़क की गिट्टी यहां से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक इसमें फिसलकर चोटिल हो रहे है। इस समस्या का सामना करते हुए अढ़ाई माह बीत गया है। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। यह क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरूस्त हो तो राहगीरों को भी राहत मिले। संबंधित विभाग जर्जर राह की सुध लेवे तो जनता को भी परेशानी नहीं हो। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की बांसी-देई मुख्य मार्ग पर बांसी ... Read more
अरनेठा स्कूल में कृषि संकाय की दरकार
अरनेठा। कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछली 22 सालों से कला संकाय चल रहा है। कस्बे का दर्जनों गांवों से जुड़ाव होने एवं संचित कृषि क्षेत्र होने के कारण कस्बे में कृषि संकाय की सख्त आवश्यकता हैं। आर्थिक संपन्न परिवार के बच्चे कोटा, बूंदी, जयपुर जाकर अपना इच्छित विषय लेकर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन गरीब परिवार के बच्चे ठीक प्रकार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में कस्बे में कृषि संकाय होना अति आवश्यक है। संजू सैनी ने बताया संपूर्ण क्षेत्र कृषि से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के सभी किसान ज्यादातर कृषि पर निर्भर ... Read more
जर्जर भवन: दहशत में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल
भण्डेड़ा। क्षेत्र में मूण्डली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की छत की पट्टियां टूट रही। वही कक्षों की दीवारों में भी दरारें आ चुकी है। इस सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष कम कक्षाएं अधिक होने से खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को नौनिहाल मजबूर है। शाला के जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को लिखित-पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से शाला परिवार परेशान हो रहा है। जानकारी के अनुसार मूण्डली ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आठ कक्षाएं संचालित है। ... Read more
कल्याणपुरा स्कूल में एक शिक्षिका के भरोसे आठ कक्षाएं
भण्डेड़ा। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कल्याणपुरा में लंबे समय से प्रधानाध्यापक सहित शालाध्यापकों की कमी चल रही है। कार्यरत स्टॉफ में से भी आवश्यक कार्य से छुट्टी पर जाने से यह विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे आठ कक्षाएं संचालित होती है। जो नौनिहालों का भी शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। संस्कृत शिक्षा विभागीय जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है। जिसका खामियाजा स्कूली बच्चे भुगत रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी- कालानला मुख्य मार्ग पर कल्याणपुरा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय लंबे समय से प्रधानाध्यापक की कमी से जुझ रहा है। वर्तमान में तीन शिक्षकों के ... Read more