Tag: rainy season
जर्जर भवन: दहशत में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल
भण्डेड़ा। क्षेत्र में मूण्डली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की छत की पट्टियां टूट रही। वही कक्षों की दीवारों में भी दरारें आ चुकी है। इस सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष कम कक्षाएं अधिक होने से खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को नौनिहाल मजबूर है। शाला के जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को लिखित-पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से शाला परिवार परेशान हो रहा है। जानकारी के अनुसार मूण्डली ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आठ कक्षाएं संचालित है। ... Read more
सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more
एक बरसात भी नहीं झेल पाई नई बनी सड़कें
कोटा। दृश्य 1 – अभय कमांड सेंटर से दादाबाड़ी रोटरी सर्किल तक एलबीएस मार्ग पर कुछ समय पहले ही डामर की नई सड़क बनी थी। लेकिन पहली ही बरसात में उस सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। जिससे रात ही नहीं दिन के समय भी हादसों का खतरा बना हुआ है। दृश्य 2 – नयापुरा स्थित जेल रोड पर सैनिक सर्किल के पास की सड़क बने अधिक समय नहीं हुआ है। लेकिन पहली ही बरसात में उस पर गड्ढ़े हो गए हैं। कई जगह से डामर उखड़ गया। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। दृश्य 3 – ... Read more
देखो सरकार स्कूलों में कीचड़ पानी की भरमार
कोटा। बरसात के मौसम में एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे आमजन को अस्त व्यस्त हो ही रहा है साथ ही इस बारिश ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में की गई तैयारी की भी पोल खोल दी है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालयों में पानी भर जाता है। जिसके चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा के कई विद्यालयों में यही स्थिति हर बार देखने को मिलती है। वहीं अब फिर से यही स्थिति सामने आ खड़ी हुई है। इसी तरह कई विद्यालयों में छतों और दीवारों ... Read more