Tag: School

गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी शिक्षिका, ट्रांसजेंडर होने की बात कह स्कूल से निकाला; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर शिक्षिका को उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद यूपी और गुजरात के निजी स्कूल से निकालने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह एक महत्वपूर्ण मामला है, जिसको हम तय करेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर शिक्षिका ने याचिका दाखिल किया था. इसकी सेवा गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग निजी स्कूलों ने उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद समाप्त कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब ... Read more

अरनेठा स्कूल में कृषि संकाय की दरकार

अरनेठा। कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछली 22 सालों से कला संकाय चल रहा है। कस्बे का दर्जनों गांवों से जुड़ाव होने एवं संचित कृषि क्षेत्र होने के कारण कस्बे में कृषि संकाय की सख्त आवश्यकता हैं। आर्थिक संपन्न परिवार के बच्चे कोटा, बूंदी, जयपुर जाकर अपना इच्छित विषय लेकर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन गरीब परिवार के बच्चे ठीक प्रकार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में कस्बे में कृषि संकाय होना अति आवश्यक है। संजू सैनी ने बताया संपूर्ण क्षेत्र कृषि से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के सभी किसान ज्यादातर कृषि पर निर्भर ... Read more

जर्जर भवन: दहशत में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल

भण्डेड़ा। क्षेत्र में मूण्डली के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की छत की पट्टियां टूट रही। वही कक्षों की दीवारों में भी दरारें आ चुकी है। इस सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष कम कक्षाएं अधिक होने से खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण करने को नौनिहाल मजबूर है। शाला के जिम्मेदार ने संबंधित विभाग को लिखित-पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया गया। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से शाला परिवार परेशान हो रहा है।  जानकारी के अनुसार मूण्डली ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आठ कक्षाएं संचालित है। ... Read more

उधारी के 4 कमरों में चल रहे हाड़ौती के संस्कृत कॉलेज

कोटा। हाड़ौती के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय बदहाली के शिकार हैं। सरकारी स्कूलों के क्षतिग्रस्त भवनों में कहीं 3 तो कहीं 4 कमरों में कॉलेज संचालित हो रहे हैं। जबकि, इन महाविद्यालयों में 200 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठने के लिए जगह नहीं होने से पेड़ों के नीचे कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में फर्नीचर नहीं होने से स्टूडेंट्स को फर्श पर बिठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं, कॉलेजों में रेगुलर शिक्षकों के 5 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पद खाली पड़े हैं। जिसकी वजह से संस्कृत व्याकरण, संस्कृत वांगमय, ... Read more

शिक्षा के मंदिर में स्वच्छता अभियान की उड़ रहीं धज्जियां

खेड़ारसूलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ारसूलपुर के परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की विद्यालय प्रशासन द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत भी स्कूल परिसर में सफाई अभियान नहीं चलाया गया। जिससे विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदगी अंबार लगा रहता है। साथ ही विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। विद्यार्थी गंदगी में पढ़ने को मजबूर हैं। जिससे उनकी सेहत को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है।  ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए आज मिलेगा सम्मानएक ... Read more

शिक्षा का मंदिर बदहाल: बारिश में टपकता है पानी

भण्डेड़ा। क्षेत्र में सादेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भवन जर्जर हो रहा है। बरसात में कक्षाओं में छतों से पानी टपकता है। ऐसे में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कक्षा कक्षों की कमी के चलते तीन कक्षाएं खुले में बैठकर शिक्षा ग्रहण करवाने की मजबूरी बनी हुई है। इनमें से भी बारिश के समय पांच कक्षों की छत टपकने की समस्या एक हॉल सहित बरामदे की छत जर्जर हालत में है। शाला में चल रही कक्षा-कक्षों की समस्या को लेकर संबंधित विभाग को समय-समय पर अवगत भी करवाते आ रहे है। शाला परिवार की समस्या जस की तस ... Read more

बंजारा बस्ती की मुख्य सड़क बनी ताल तलैया

नमाना रोड। बम्बोरी ग्राम पंचायत के ग्राम नंदपुरा के नंदपुरा से बंजारा बस्ती होते हुए जावटी खुर्द जाने वाला रास्ता बारिश में इतना खराब हो जाता हैं। वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हैं। नंदपुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी हैं और जावटी खुर्द आधा किलोमीटर हैं। नंदपुरा के झौपड़ा में बाइस परिवार और बंजारा बस्ती में चालीस परिवार निवास करते हैं।  बच्चों का कहना हैं आठवी तक स्कूल नंदपुरा हैं और बाहरवी तक औंकारपुरा और जावटी कलां हैं। हमें इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं कहीं बार तो कीचड़ में गिर जाते हैं। ... Read more

कागजों में ही बन रही सड़क, 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा

नमाना। नमाना कस्बे से कोटा और बूंदी को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हो रही है। एक तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क  क्षतिग्रस्त है। दूसरी तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। खराब सड़कों की  स्थिति को देखकर लोगों को दुर्घटना का डर रहता है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, आम लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। 100 गांव का संपर्क इन सड़कों से ... Read more

जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में  बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more

लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल

देई। क्षेत्र के चीता की झौंपडियां गांव मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है।  मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कही बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना ... Read more