Tag: gram panchayat
दो ग्राम पंचायतों के बीच भंवर में फंसी कीचड़ भरी राह
भण्डेड़ा। दो ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में रामगंज से भण्डेड़ा के बीच की दो किमी की ग्रेवल सड़क बदहाल हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों में इन दिनों भी मावठ का बरसाती पानी भरने से गहरा कीचड़ फैल रहा है। इसी से होकर स्कूल आवाजाही वाले विद्याथियों को सर्दी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राहगीर सहित स्कूली बच्चों का सब्र टूट गया। दरअसल यह दो किमी की सड़क सादेड़ा ग्राम पंचायत और मरां ग्राम पंचायत की सीमा के बीच बनी है। बदहाल सड़क की इस समस्या से परेशान ... Read more
सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा
गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more
बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी
सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान
केलवाड़ा। ग्राम पंचायत दान्ता में लाखों की लागत से वर्ष 2017 में आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया परंतु बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधियां जब से शुरू हुई तो आम रास्ता धीरे-धीरे खस्ताहाल होना शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सोमवार को इस आम रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और आवागमन बाधित हो गया। बाद में बडी मशक्कत करके जैसे तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। भारी भरकम वाहन निकलने से ... Read more
बंजारा बस्ती की मुख्य सड़क बनी ताल तलैया
नमाना रोड। बम्बोरी ग्राम पंचायत के ग्राम नंदपुरा के नंदपुरा से बंजारा बस्ती होते हुए जावटी खुर्द जाने वाला रास्ता बारिश में इतना खराब हो जाता हैं। वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हैं। नंदपुरा गांव से एक किलोमीटर की दूरी हैं और जावटी खुर्द आधा किलोमीटर हैं। नंदपुरा के झौपड़ा में बाइस परिवार और बंजारा बस्ती में चालीस परिवार निवास करते हैं। बच्चों का कहना हैं आठवी तक स्कूल नंदपुरा हैं और बाहरवी तक औंकारपुरा और जावटी कलां हैं। हमें इस खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं कहीं बार तो कीचड़ में गिर जाते हैं। ... Read more
आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more
दो माह से सफाई नहीं होने से जगह-जगह लगे कचरे और गंदगी के ढेर
कनवास। आदर्श ग्राम पंचायत कनवास में पिछले दो माह से सफाई नहीं हो रही है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की हवा निकलती नजर आ रही है। सफाई कर्मचारियों के पिछले दो माह से वेतन नहीं दिए गए और वेतन टाइम पर देने की मांग व 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से मेन मार्केट से लेकर धार्मिक जगह मंदिर, मस्जिद, स्कूल इन सब जगह पर कचरों के ढेर लगे रहे हैं। श्रीकर्णेश्वर महादेव मंदिर, गणेश चबूतरा, श्रीसत्यनारायण मंदिर, इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल की तरफ होकर काल भेरुजी वाले रास्ते पर आधे रोड पर ... Read more
असर खबर का – पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर
सांवतगढ़। पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बूंदी नैनवा रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगने से स्कूली बच्चों सहित आमजन को हादसा होने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति में 6 जुलाई को सावंतगढ़ बसस्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर …शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दो ब्रेकर मुख्य चौराहे पर और एक स्कूल गेट के पास लगाया हे। वही नाली पर हो रहे अतिक्रमण से ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाकर आमजन को राहत प्रदान की गई ... Read more
आम रास्ते बने दरिया, लोग परेशान, जिम्मेदार अनजान
राजपुर। मुंडियर ग्राम पंचायत के शाहपुर सहरिया बस्ती के आम रास्ते इन दिनों बारिश के कारण दरिया बन चुके हैं। बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम रास्तों पर जल भराव की स्थिति 12 महीने बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या बरसात होने पर बन जाती है। इस पानी निकासी को लेकर बस्ती के लोग कई बार जिम्मेदारों अवगत भी कर चुके हैं लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बारिश से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि ... Read more
गंदे पानी से निकलने को मजबूर जनता
सांवतगढ़। ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत सांवतगढ़ में बनी सड़क पर नहर से लेकर भीलवासीया तक नाली निर्माण तक नहीं करवाया गया जिससे बरसात होते ही पानी गौरव पथ पर भर जाता है। ऐसे में जनता गंदे पानी से निकलने में मजबूर है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। इनका कहना हैनाली निर्माण के लिए फिलहाल ग्राम पंचायत के पास बजट नहीं है। जैसे ही बजट मिलेगा नाली निर्माण करवा दिया जाएगा। जिन लोगों ने भी नाली पर अतिक्रमण कर रखा है। उनको ग्राम पंचायत की ... Read more