Tag: pwd
PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव
जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग में 9 मुख्य अभियंताओं के तबादले किए गए हैं। तीन महीने की लंबी अटकलों के बाद ताराचंद गुप्ता को मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग में सुनील जय सिंह को आरएसआरडीसी का प्रबंध निदेशक, मुकेश भाटी को मुख्य अभियंता पथ, संजय सक्सेना मुख्य अभियंता CRIF, विकास दीक्षित मुख्य अभियंता स्पेशल स्कीम्स, सतीश चंद्र अग्रवाल मुख्य अभियंता एनएच, मनवर अली मुख्य अभियंता राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी, सुनील गुप्ता मुख्य अभियंता बिल्डिंग, हरिकेश मीना मुख्य अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।
असर खबर का – पीडब्ल्यूडी ने लगवाए स्पीड ब्रेकर
सांवतगढ़। पंचायत मुख्यालय सांवतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बूंदी नैनवा रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगने से स्कूली बच्चों सहित आमजन को हादसा होने का खतरा बना रहता था। इस समस्या को दैनिक नवज्योति में 6 जुलाई को सावंतगढ़ बसस्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर …शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दो ब्रेकर मुख्य चौराहे पर और एक स्कूल गेट के पास लगाया हे। वही नाली पर हो रहे अतिक्रमण से ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटवाकर आमजन को राहत प्रदान की गई ... Read more