Tag: mud

लापरवाही: नालियां जाम तो जिम्मेदार मौन!

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के दहीखेड़ा कस्बे में कस्बे के मध्य सड़क पर कई महीनों से नालियों की साफ सफाई नहीं होने के अभाव में गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह जगह जमा होने से न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि इससे मक्खी,मच्छर की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से लोगों को दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समस्या के लिए कस्बेवासियों ने वार्ड मेंबरों ने ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद ... Read more

आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान

भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more

ये शिक्षा की डगर…पढ़ाई से पहले कीचड़ से सामना

भण्डेड़ा। क्षेत्र के रामगंज गांव से  शिक्षा के लिए दो दर्जन से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को दो किमी की भारी कीचड़ भरी राह पार करने की मजबूरी बनी हुई है। घर से निकलते ही एक हाथ में पुस्तकों से भरा का बैग तो एक हाथ में पैरों की चप्पल लिए इस राह से गुजरने की मजबूरी थोड़ी-सी चूक हुई तो कीचड़ में लथपथ हो जाते है। स्कूल यूनिफार्म गंदी हो जाती है। यह समस्या बरसाती दिनो में लंबे समय से चली आ रही है। पर जिम्मेदार विभाग द्वारा स्कूली बच्चों सहित राहगीरों की इस समस्या को गंभीरतापूर्वक नही लिया जा ... Read more

गोहाटा गांव की खस्ताहाल सड़क ग्रामीणों को दे रही दर्द

घाट का बराना। कस्बे के लबान से गोहाटा की पूरी सड़क ही जर्जर होकर खत्म हो चुकी है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गोहाटा गांव में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव हो रहा है। जिससे मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। कीचड़ की वजह से आए दिन हादसे होने से ग्रामीण घायल हो रहे है। विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ से परेशान ग्रामीण ने पंचायत द्वारा समस्या के दो दिन में समाधान नही करने पर पंचायत भवन के ताला बन्दी ... Read more