Tag: dirty water

लापरवाही: नालियां जाम तो जिम्मेदार मौन!

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के दहीखेड़ा कस्बे में कस्बे के मध्य सड़क पर कई महीनों से नालियों की साफ सफाई नहीं होने के अभाव में गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह जगह जमा होने से न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि इससे मक्खी,मच्छर की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से लोगों को दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समस्या के लिए कस्बेवासियों ने वार्ड मेंबरों ने ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद ... Read more

असर खबर का – गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे थे तथा नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही थी। जिससे आम रास्ते पर   कीचड़ व गन्दगी फैल रही थी। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर  दैनिक नवज्योति के 9 जुलाई के अंक में गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदगी से जनता परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था।  उसके बाद पंचायत प्रशासन हरकत में ... Read more

गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर  फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं ... Read more

माड्साब कस्यां आऊं पढबा..स्कूल तो बण ग्यो तळाव..

पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के लायफल गांव में हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में घरों से निकलने वाला गंदा पानी भरा होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आते समय बच्चो को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे कई बार ड्रेस तक गंदी हो जाती है,इसके लिए अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ । लायफल गांव निवासी रवि राठौर,लेखराज सुमन,दुर्गाशंकर भील ,नरेश माली,सोनू माली सहित अन्य लोगों ने बताया कि हरिगढ़ पनवाड़ सड़क पर स्थित ... Read more