Tag: construction

सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा

गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं,  बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में  इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more

बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी

सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more

लापरवाही: सड़क बनी दरिया, वाहन चालक परेशान

सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पर सड़क बनाते समय क्रॉसिंग नाली नहीं रखने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं रखने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष सड़क निर्माण कार्य किया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद भी संवेदक द्वारा पानी निकासी के लिए बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं रखी गई। जिससे गांव के अंदर ... Read more

गड्ढे वाली आधा किमी डगर पर मुश्किल हुआ सफर

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मार्ग पर आबादी के निकट  आधा किमी मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों में तब्दील होने से आमजन के लिए आफत बनी हुई है। मुख्य सड़क होने से यहां से आवाजाही वाले हजारों राहगीर भी परेशान है। पर संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मेदार राहगीरों का दर्द नहीं समझ रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी से देई आवाजाही की सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क है। जो कुछ समय पहले ही बनाई गई थी। जिसमें जहां आवश्यकता सीसी सड़क की थी, वहां पर डामरीकृत सड़क बनाई गई थी। जो इस समय आधा किमी तक सड़क ... Read more

गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर  फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं ... Read more

जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग से जालखेड़ा गांव तक 1.30 किलोमीटर लंबाई की नॉन पेचवल नवीन सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन सड़क का निर्माण कई माह बीत जाने के बाद भी शुरू नही हुआ है। सार्वजनिक निर्माण द्वारा 70 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाना था। परंतु विभाग की लापरवाही से अभी तक नवीन सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। ये सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जरता के कारण वाहन चालकों में यहा से गुजरने में ... Read more