Tag: drainage
बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी
सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more
असर खबर का – गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई
केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे थे तथा नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गन्दगी फैल रही थी। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति के 9 जुलाई के अंक में गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदगी से जनता परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था। उसके बाद पंचायत प्रशासन हरकत में ... Read more
आम रास्ते बने दरिया, लोग परेशान, जिम्मेदार अनजान
राजपुर। मुंडियर ग्राम पंचायत के शाहपुर सहरिया बस्ती के आम रास्ते इन दिनों बारिश के कारण दरिया बन चुके हैं। बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम रास्तों पर जल भराव की स्थिति 12 महीने बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या बरसात होने पर बन जाती है। इस पानी निकासी को लेकर बस्ती के लोग कई बार जिम्मेदारों अवगत भी कर चुके हैं लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बारिश से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि ... Read more