Tag: kota news

असर खबर का – जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए जांच के आदेश

मोईकलां। सुल्तानपुर के दरबीजी सरकारी विद्यालय में घटी दर्दनाक घटना जिसमें शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के बाद मोईकलां में भी पुराने राजकीय विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर दैनिक नवज्योति में तीन फरवरी को स्टोरी प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सांगोद व कनवास क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों व कक्षा-कक्षों की जांच के आदेश जारी किए हंै। अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगोद कृष्ण कुमान सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्ड के समस्त विद्यालय प्रधनाचार्यों को ... Read more

निगम कर रहा सफाई के दावे, हकीकत जनता के सामने

कोटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय टीम के 15 फरवरी के बाद कोटा आने की संभावना है। सर्वेक्षण को देखते हुए जहां नगर निगम अधिकारी सफाई के दावे कर रहे हैं। वहीं हकीकत में शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और मेन रोड पर मवेशियों के जमघट लगे हुए हैं। केन्द्रीय टीम के पहले जनवरी में आने की संभावना थी। वहीं अब नए शिड्यूल के तहत 15 फरवरी के बाद टीम के कोटा आने की संभावना है। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम कोटा उत्तर ... Read more

पुराने राजकीय विद्यालय का भवन भी हो चुका है जर्जर

मोईकलां। राजकीय विद्यालय दरबीजी में हुई बालिका की दर्दनाक व आकस्मिक मौत की घटना को देखते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग को सांगोद विधानसभा क्षेत्र में भी एक बार विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति के बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है। वरना क्षेत्र में दरबीजी जैसी घटना क्षेत्र में होने की संभावना है। मोईकलां राजकीय विद्यालय का पुराना जर्जर हो चुका भवन भी इस बात की गवाही देता दिख रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना हो सकती है। यहां कई बच्चे खेलने के लिए आते हैं। जिनके  साथ कभी भी दरबीजी जैसी अनहोनी की आशंका बनी ... Read more

शहर में बेधड़क दौड़ रहे अवधि पार कॉमर्शियल डीजल वाहन

कोटा। शहर की सड़कों पर बेधड़क अवधि पार डीजल कॉमर्शियल वाहन दौड़ रहे हैं। जबकि, कोटा शहर नॉन अटेंनमेंट की श्रेणी में है। इसके बावजूद खटारा वाहनों का संचालन हो रहा है। इनमें कई वाहन तो ऐसे हैं जो 15 साल से भी ज्यादा पुराने हैं, जिनके पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट है और न ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू हुए हैं। जिला परिवहन अधिकारियों की लापरवाही से काला धुआं उगल रहे वाहन शहर की आबोहवा में जहर घोल रहे हैं।  जबकि, सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है, इसके बावजूद प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा ... Read more

आयुक्तालय का दोहरा मापदंड असमंजस के भंवर में फंसी उच्च शिक्षा

कोटा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के दोहरे मापदंड के भंवर में उच्च शिक्षा ऐसी फंसी कि क्वालिटी एजुकेशन के सारे दावे हवा हो गए। असमंजस से भरी नीतियों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मझघार में लाकर छोड़ दिया। हाड़ौती के राजसेस कॉलेजों में एक तरफ 90 कलांश पूरे होने पर फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं कोर्स पूरा होने से पहले ही बंद करवा दी गई। जिसके पीछे  कॉलेज प्राचार्यों द्वारा आयुक्तालय के आदेश की पालना का हवाला दिया गया। जबकि, आरटीआई में पूछे सवाल के जवाब में आयुक्तालय ने कोर्स पूरा होने या विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा तिथि घोषित होने ... Read more

30 दिन में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता अपलोड नहीं की तो लगेगी पैनल्टी

कोटा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना न होने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने 30 दिन का समय देते हुए स्कूलों को चेताया कि निर्धारित दिनों में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता व संबंधित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। यदि, निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाई जाएगी। …तो स्कूलों पर लगेगी पैनल्टी: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आवश्यक सूचना सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने के दिशा निदेर्शों की अनुपालना नहीं किए जाने पर सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन ... Read more

परीक्षा से पहले ही बंद कर दी फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं

कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित राजकीय महाविद्यालयों में परीक्षा से पहले ही बीए प्रथम वर्ष की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। जबकि, सेमेस्टर परीक्षाएं सिर पर हैं और 30 से 40 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। इसके बावजूद कक्षाएं संचालित नहीं करवाई जा रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम बिगड़ने का डर सताने लगा है। दरअसल, राजसेस कॉलेजों में बीए फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर में कॉलेज प्रशासन द्वारा 90 दिन ही कक्षाएं संचालित किए जाने के नियमों का  हवाला देकर शिक्षकों को कक्षाएं न लेने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में विद्या संबल शिक्षकों द्वारा कक्षाएं ... Read more

3 साल से गड्ढ़ों में फुटबॉल मैदान, प्रेक्टिस को भटक रहे खिलाड़ी

कोटा। हाड़ौती का एकमात्र राजकीय फुटबॉल छात्रावास वाकेशनल स्कूल का खेल मैदान जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। छात्रावास का फुटबॉल ग्राउंड पिछले 3 सालों से गड्ढ़ों में तब्दील है, जबकि इसके डवलपमेंट के लिए बजट भी मिला हुआ है। इसके बावजूद खेल और खिलाड़ियों के प्रति  जिम्मेदारों ने लापरवाहपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। हालात यह है कि इस छात्रावास में प्रदेशभर से खिलाड़ी आते हैं, जिन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता। ऐसे में प्रेक्टिस के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।   97 लाख का बजट कराया था उपलब्धनयापुरा स्थित राजकीय फुटबॉल छात्रावास में खेल मैदान ... Read more

नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढेÞ तक नहीं भर पाई सरकार

सीमलिया। मौजूदा भाजपा सरकार अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का जश्न मना रही है। सरकार इस एक साल में किए गए विकास कार्यों के बढ़-चढ़ दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट हैं। हकीकत यह है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की हालत पिछली सरकार से भी बुरी स्थिति में जा पहुंची है। जिन मतदाताओं ने विकास और जर्जर सड़कों की मरम्मत की आस लेकर भाजपा की सरकार बनवाई थी, उन मतदाताओं को तो अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। इसका जीता जागता नमूना सीमलिया कस्बा है। आसपास के दर्जनों ... Read more

नए उद्योग लगाने में जमीन आ रही आड़े

कोटा। औद्योगिक नगरी रहे कोटा शहर में वर्तमान में हालत यह है कि नए उद्योग लगाने के लिए निवेशक आ रहे है लेकिन कोटा  व आस-पास रीको के पास उन्हें देने के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता ही नहीं है। नए उद्योग लगाने में जमीन आड़े आ रही है। राज्य सरकार की ओर से रा’य स्तर पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन इसी महीने किया गया था। जिसमें करीब 35 लाख करोड़  रुपए के एमओयू हुए हैं। उससे पहले जिला स्तर पर आयोजित समिट के तहत कोटा में 9 अक्टूबर को समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें ... Read more