Tag: water
नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढेÞ तक नहीं भर पाई सरकार
सीमलिया। मौजूदा भाजपा सरकार अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का जश्न मना रही है। सरकार इस एक साल में किए गए विकास कार्यों के बढ़-चढ़ दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट हैं। हकीकत यह है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की हालत पिछली सरकार से भी बुरी स्थिति में जा पहुंची है। जिन मतदाताओं ने विकास और जर्जर सड़कों की मरम्मत की आस लेकर भाजपा की सरकार बनवाई थी, उन मतदाताओं को तो अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। इसका जीता जागता नमूना सीमलिया कस्बा है। आसपास के दर्जनों ... Read more
प्रदेश में कांग्रेस करेगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, पानी-बिजली सहित उठाएगी अन्य मुद्दे
जयपुर। राज्य सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने भी प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित पानी, बिजली और पुरानी सरकार की योजनाओं को बंद करने के मुद्दों पर प्रदेश में भजनलाल सरकार की घेराबंदी करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के एक साल उत्सव के दौरान आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और अग्रिम संगठनों को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के निर्देश देंगे। सरकार के समारोह के जवाब में ... Read more
लापरवाही: सातलखेड़ी तालाब दुर्दशा का शिकार
सातलखेड़ी। कस्बे में गांव सातलखेड़ी स्थित तालाब में गंदगी के कारण पानी सड़ने लगा है। बदबू आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड तक के दुकानदार को भी अपनी दुकानों पर बैठना तक दुश्वार हो रहा है। तालाब के समीप रह रहे दुकानदारों ने सरपंच शांतिबाई को 6 वर्ष पहले बताया था कि तालाब के पानी सड़ने से बदबू आने लगी है। सरपंच ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर सफाई भी करवाई गई थी। गांव वालों का कहना है कि तालाब करीब सौ साल पुराना है, पर यह तालाब देखरेख के ... Read more
पानी का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व, इसे बचाएं रखें : यादव
सवाई माधोपुर। जल संसाधन विभाग द्वारा राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन मानसरोवर बांध पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी , बालक बालिकाओं द्वारा हिंदी दिवस एवं जल दिवस पर कविताएं एवं जल के बारे में महत्व बताया की जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है ,जल है तो कल है जल ही जीवन है। जिला कलेक्टर ने जल संरक्षक पर जोर दिया वर्षा जल को एकत्रित करें, किसानों को खेतों में पौंड बनाने के लिए प्रेरित किया, ... Read more
बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more
लापरवाही: 6 महीने से नहीं हुई ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में नालियों की सफाई
सांवतगढ़। हिंडोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ मुख्यालय पर पिछले 6 महीने से नाली सफाई नहीं होने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। नाली सफाई करवाने को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। नाली सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। नाली में इतनी गंदगी जमा हो गई है कि अब तो मच्छरों के साथ-साथ सांप जैसे जहरीले जीव भी नाली में पनप रहे हैं। हर गली मोहल्ले में सड़कों पर नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांवतगढ़ के पास भी नाली का गंदा पानी ... Read more
व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब
भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के ... Read more