Tag: disrupted

डाबी में जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण

डाबी। डाबी ग्राम पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है। सरकारी पटवार घर पंचायत के सामने बने पुराने सरकारी अस्पताल, स्कूल के चौक सार्वजनिक चौराहे सहित गांव के मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। जिस पर जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत की उदासीनता की वजह से अभी तक अतिकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। स्थानीय खुशीराम बैरागी का कहना है कि डाबी मेन चौराहे पर पटवार घर बना है जिसे लोगों ने खुर्द बुर्द कर दिया है। पटवार घर के सामने दुकान लगाने वाले आए दिन ... Read more

व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब

भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के ... Read more