Tag: traffic
भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान
केलवाड़ा। ग्राम पंचायत दान्ता में लाखों की लागत से वर्ष 2017 में आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया परंतु बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधियां जब से शुरू हुई तो आम रास्ता धीरे-धीरे खस्ताहाल होना शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सोमवार को इस आम रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और आवागमन बाधित हो गया। बाद में बडी मशक्कत करके जैसे तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। भारी भरकम वाहन निकलने से ... Read more
पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन
सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार ... Read more
डाबी में जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण
डाबी। डाबी ग्राम पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण हो रहा है। सरकारी पटवार घर पंचायत के सामने बने पुराने सरकारी अस्पताल, स्कूल के चौक सार्वजनिक चौराहे सहित गांव के मुख्य मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। जिस पर जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत की उदासीनता की वजह से अभी तक अतिकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में जिला प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। स्थानीय खुशीराम बैरागी का कहना है कि डाबी मेन चौराहे पर पटवार घर बना है जिसे लोगों ने खुर्द बुर्द कर दिया है। पटवार घर के सामने दुकान लगाने वाले आए दिन ... Read more
असर खबर का – यातायात सुधारने के लिए आखिर फिर मैदान में उतरी पुलिस
कोटा। दैनिक नवज्योति में यातायात की अव्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में फौरी कार्रवाई करने संबंधी समाचार प्रकाशन के बाद यातायात पुलिस सतर्क मोड में आ गई। खबर प्रकाशन के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में शनिवार को कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत ट्रेफिक पुलिस ने 18 दिनों के अंदर नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सर्वाधिक ऑवर स्पीड के 2136 चालान बनाए गए तथा बिना हेलमेंट, ऑवर लोडिंग, नो पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने व अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 4906 वाहन चालकों के चालान ... Read more