Tag: accidents
मुख्य मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को हो रही परेशानी
मोड़क गांव। कस्बे के मुख्य मार्ग की हालत दिनों काफी खराब है। बरसात का सम नहीं होने के बावजूद सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ न पूर्व सड़क के एक हिस्से में सीसी ड़क का निर्माण कर दिया गया। लेकिन दूसरी ओर सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। आधा-अधूरा निर्माण होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। एक तरफ नई सीसी सड़क होने और दूसरी तरफ गड्डों व कच्चे हिस्से के कारण ... Read more
खस्ताहाल सड़क से हादसे की आशंका, सिलेहगढ़ बोलिया मार्ग जर्जर
मिश्रौली। मिश्रौली में सिलेहगढ़ से बोलिया को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बने बड़े गड्ढों के चलते आए दिन वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन 30 से अधिक विद्यार्थी आवागमन करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ रही है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद विधायक कालूराम मेघवाल ने बताया कि इस सड़क का नया टेंडर मार्च माह में जारी किया जाएगा। तब तक लोगों को राहत देने के लिए ... Read more
कोटा उतर वार्ड 47- कॉलोनियों में बने ऊंचे डिवाइडर व आवारा पशुओं से परेशान रहवासी, ओवरफ्लो हो रही नालियां, घरों के आगे झूल रहे तारों की समस्या
कोटा। शहर के नगर निगम के उतर वार्ड 47 में बदहाली का आलम छाया हुआ है। वार्ड की अधिकतर कॉलोनियों में नालियां ओवरफ्लो हो रही है। बरसात के दिनों में पानी नालियों के बाहर भी आ जाता है। वहीं वार्ड में आवारा कुत्तों से भी राहगीर व रहवासी परेशान है। रात को वाहन चालकों के पीछे दौड़ते रहते है जिससे चोटिल होने कीआशंका बनी रहती है। वार्ड में भोलेनाथ मंदिर के पास नाला खुला हुआ तथा जाम हो रखा है। वहीं कई कॉलोनियों में तार नीचे की तरफ झूल रहे है। वहीं मुख्य सड़कों पर गायें बेसहारा घूम रही है। ... Read more
सड़क तो है पर बस नहीं, ग्रामीणों की रोजमर्रा की मुश्किलें बढ़ी, यात्री लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर
राजपुर। आदिवासी अंचल के कई ग्राम पंचायतों में आज भी यातायात व्यवस्था बेहद अव्यवस्थित है। वर्षों से ग्रामीणों को परिवहन सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी रोडवेज और निजी बसों की कमी के कारण लोग अब भी लोडिंग वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर संकट बना हुआ है और दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बढ़ रही है। ग्राम पंचायत बीलखेड़ा, राजपुर, अरोली, पाटन, गणेशपुरा, भोयल, कस्बा नोनेरा, बेहटा, आगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा लंबे समय से बंद है। बीलखेड़ा से बारां चलने वाली बस बंद हो चुकी ... Read more
अंधेरी नदी की पुलिया बनी खतरे की डगर, नीचे 40 फीट गहरी नदी
कवाई। कवाई कस्बे से होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर स्थित अंधेरी नदी की पुलिया इन दिनों लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। लगभग 200 फीट लंबी यह सीसी पुलिया अब पूरी तरह जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। पुलिया की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और लोहे की सरिए भी बाहर निकल आए है। जानकारी अनुसार पुलिया का निर्माण कई वर्ष पहले सीसी स्ट्रक्चर के रूप में किया गया था, लेकिन उस पर बार-बार डामर से पैचवर्क किया जाता रहा। इन अस्थायी मरम्मतों से कुछ समय के लिए राहत तो मिली, लेकिन ... Read more
झूलते बिजली तार बने हादसे का खतरा, ग्रामीणोंं की मांग जल्द हो समस्या का समाधान
खानपुर। खानपुर स्टेट बैंक की गली जो की एक निजी विद्यालय की तरफ जाती है, गली के बीच में रोड पर लाइट के तारों का जंजाल बना हुआ है। यह तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। इन तारों में बहुत से तारों पर तो कट लगा हुआ है जिनके ऊपर कोई कवरिंग नहीं है कभी भी खतरे का सामना हो सकता है। निजी विद्यालय से आने वाले छात्र व छात्राओं के लिए भी यह एक मार्ग है, इस मार्ग से उनका आना-जाना लगा रहता है और स्टेट बैंक से इस गली ... Read more
लापरवाही : खस्ताहाल सड़क दे रही हादसों को न्यौता, जन प्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं
खानपुर। खानपुर से लोडागुढा जाने वाले रोड की हालत खस्ताहाल है। जानकारी अनुसार लोडागुढा जाने वाला रोड इतना खराब हो रहा है कि आम व्यक्ति को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खानपुर कस्बे से जुड़ा हुआ यह रोड जहां पर गांव के व्यक्तियों को खानपुर आना-जाना लगा रहता है और रात में तो कहीं बार इस रोड पर व्यक्ति फिसल जाते हैं, सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है जिसके ऊपर मोटरसाइकिल चलाना तो भारी पड़ता है और रहागीर जो पैदल चलते हैं उनको भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2017 में यह रोड बना था उसके ... Read more
कोटा दक्षिण वार्ड 52 – पार्क में सुविधाओं का अभाव, खुले विद्युत ट्रांसफार्मर से हादसों का खतरा, खाली प्लॉट बन रहे कचरा प्वॉइंट
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 52 में पार्षद द्वारा वार्ड के हिसाब से विकास करवाया गया व समय-समय पर वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए निगम की बैठकों में आवाज भी मुखर की गई। वार्ड की वीरसावरकर नगर, नारकोटिक्स कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर प्रतिदिन सफाई होती है, साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण भी किया जाता है। कच्ची बस्ती के लोगों ने बताया कि हमारी तरफ नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होती है। विद्युत लाइनों के तार मकानों के पास से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी ... Read more
लापरवाही: गड्ढों से भरी सड़क का सफर खतरनाक, राहगीरों की बढ़ी मुश्किल
खानपुर। खानपुर उपखंड के सारोला ग्राम में खानपुर से अंदर सरोल में जाने वाले मार्ग में सड़क मार्ग पर इतने ऊबड खाबड गड्ढे हो रहे हैं कि राहगीर को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन गड्ढों से कई बार वाहन पलटी खा सकते है। वहीं कई बार खस्ताहाल सड़क के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। इस सड़क मार्ग से कस्बेवासी, वाहन चालक, स्कूल के विद्यार्थी आदि का प्रतिदिन गुजरना होता है, कई बार जान जोखिम में डालकर खस्ताहाल सड़क से निकलना पड़ता है। वहीं नजदीक में पुलिस थाना बना हुआ है जिस तक जाने में भी परेशानी होती ... Read more
हादसों को न्यौता दे रही गोलाना लीमी सड़क, गहरे गड्ढे राहगीरों की राह में बन रहे रोड़ा
खानपुर। खानपुर उपखंड के लीमी में गांव की सड़क खस्ताहाल हालत में है । इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो रहे है। खस्ताहाल सड़क के कारण राहगीर व वाहनचालक गिरकर चोटिल हो रहे है। इस खस्ताहाल सड़क से कस्बेवासी, स्कूल में पढने वाले बच्चे निकलते है। जिन्हें हमेशा हादसे का भय बना रहता है। जानकारी अनुसार गोलाना से लीमी तक लिंक सड़क की हालत इस कदर खराब है कि यहां 7 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से निकल पाते है । खराब सड़क के कारण चंद मिनटों के सफर में कई घंटे लग जाते है। ... Read more