Tag: vacant

जर्जर व खाली पड़े खण्डहरों से दहशत, जिम्मेदार बेखबर

इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ़ शहर में कई मकान खण्डहर अवस्था में है जो तेज हवा व बारिश में कभी भी गिर सकते है। जिससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है। इन्द्रगढ़ के वार्ड नं0 7 निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि बाईसी पाडा वार्ड नं0 7 में कुछ पुराने खण्डहर है जो बिल्कुल जीर्ण शीर्ण अवस्था मे हो चुके है। जो कभी भी तेज आंधी और बरसात में भरभरा कर गिर सकते है। इन खण्डहरों की वजह से मोहल्ले के लोगो में बारिश के मौसम में भय का माहौल बना हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक खण्डहर मकान ... Read more

कोटा एक हजार सरकारी स्कूलों में दो हजार पद खाली

कोटा। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार की ओर से अनेक प्रयास किए जाते हैं। एक विद्यालय के निर्माण में सबसे जरूरी शिक्षक और विद्यार्थी होते हैं, क्योंकि एक विद्यालय शिक्षक और विद्यार्थियों से मिलकर ही बनता है। लेकिन कोटा के 1 हजार 56 विद्यालयों में विद्यार्थी तो हैं लेकिन उनकी संख्या के मुकाबले शिक्षक कम हैं। सरकार की ओर से 4 अप्रैल को प्रस्तुत किए गए वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार कोटा के प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों में 1 हजार 420 शिक्षकों सहित विभिन्न वर्गों के 2 हजार 1 पद रिक्त हैं। विद्यालयों में ... Read more

असर खबर का – अब खाली नहीं रहेगी क्लासें, लगेंगे शिक्षक

कोटा। प्रदेश के राजसेस सोसायटी कॉलेजों में सरकार फिर से विद्या संबल योजना के तहत अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ती करेगी। इसके लिए कॉलेजों में पुन: आवेदन मांगे गए हैं। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से प्रदेश के सभी सोसायटी कॉलेजों के प्रिंसिपल के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत सैकंड सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने या फिर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्या संबल योजना के तहत सभी प्रिंसिपल सत्र 2023-24 के निदेर्शों की पालना करेंगे। योजना के तहत पैनल तैयार कर गेस्ट फैकल्टी लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कॉलेजों में 13 मार्च से ... Read more