Tag: government college
जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं
कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more
धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे कोटा संभाग के 8 कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला व स्कूलों में चल रहे हैं। जहां कॉलेज संचालित करने से पहले स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, खतस्ताहाल अस्थाई भवनों में सुविधाएं तो न के बराबर हैं लेकिन हादसों का खतरा भरपूर है। हालात यह हैं, संभाग के 8 सरकारी कॉलेज उधार के भवनों में संचालित हो रहे हैं। कई महाविद्यालय 3 तो कोई 5 कमरों में चल रहा है। जहां बारिश में टपकती छतें व दीवारों से उठती सीलन की बदबू और बिजली के तारों से हादसे का खतरा बना रहता है। जबकि, अधिकतर कॉलेजों में विद्यार्थियों की ... Read more
कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली : बोर्ड परीक्षा ले रहे युवा बेरोजगार
मनोहरथाना। प्रदेश का एक ऐसा राजकीय महाविद्यालय जिसमे पढ़ाई करने वाले बच्चों की परीक्षा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के द्वारा संपन्न करवाई जाती है, सुनने में तो आपको यह अजीब लग रहा होगा लेकिन हकीकत में यह महाविद्यालय झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में स्थित हैं। झालावाड़ जिले से करीबन 90 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और गुना जिले से समीप मनोहरथाना में सरकार द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए 2015 में राजकीय महाविद्यालय खोला ताकि क्षेत्र के बच्चे 90 किलोमीटर दूर जिले में जाकर शिक्षा ग्रहण करने नही जाना पड़े, ताकि मनोहरथाना क्षेत्र के बच्चे भी उच्च ... Read more
असर खबर का – अब खाली नहीं रहेगी क्लासें, लगेंगे शिक्षक
कोटा। प्रदेश के राजसेस सोसायटी कॉलेजों में सरकार फिर से विद्या संबल योजना के तहत अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ती करेगी। इसके लिए कॉलेजों में पुन: आवेदन मांगे गए हैं। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से प्रदेश के सभी सोसायटी कॉलेजों के प्रिंसिपल के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत सैकंड सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने या फिर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्या संबल योजना के तहत सभी प्रिंसिपल सत्र 2023-24 के निदेर्शों की पालना करेंगे। योजना के तहत पैनल तैयार कर गेस्ट फैकल्टी लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कॉलेजों में 13 मार्च से ... Read more