Tag: teachers
30 दिन में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता अपलोड नहीं की तो लगेगी पैनल्टी
कोटा। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए निर्देशों की पालना न होने पर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने 30 दिन का समय देते हुए स्कूलों को चेताया कि निर्धारित दिनों में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता व संबंधित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। यदि, निर्देशों की अवहेलना की जाती है तो संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेनल्टी लगाई जाएगी। …तो स्कूलों पर लगेगी पैनल्टी: एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि आवश्यक सूचना सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने के दिशा निदेर्शों की अनुपालना नहीं किए जाने पर सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन ... Read more
इस बार भी भंवर में फंसेगी छात्रों की नैया!
कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था फिर से बेपटरी होने की कगार पर है। हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा से पहले ही विद्या संबल पर लगे शिक्षकों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि, हाड़ौती के अधिकतर राजसेस कॉलेजों में अब तक 40 से 50% कोर्स ही पूरे हो सके हैं। जबकि, सत्र 2024-25 में खुले नए कॉलेजों में तो 60 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। जबकि, यूजी प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम आगामी जनवरी माह में होने हैं। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। ... Read more
कही घी घणां कही न मुट्ठीभर चणा…
इटावा। इटावा में सरकारी शिक्षा का सिस्टम भी अलग ही इटावा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था के लिए हालात इस कदर है कि कही नामांकन है छात्रों का लेकिन शिक्षक नहीं है और कही नामांकन नहीं है, लेकिन फिर भी शिक्षक है। ऐसी स्थिति में इटावा क्षेत्र में सरकारी सिस्टम की खामी नजर आती है जो शिक्षा व्यवस्था की पोल को खोल रही है। कही जर्जर भवन में स्कूल चल रहे है, कही विद्यार्थी भी नहीं होने के बाद भी स्कूल बन रहे हैं। क्षेत्र में हाड़ौती की वह कहावत चरितार्थ हो रही है कि कही घी घणों कही न मुट्ठी ... Read more
शिक्षा विभाग में अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया होगी शुरू
जयपुर। शिक्षा विभाग में अधिशेष 37 हजार शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी, जो 25 सितम्बर को पूरी होगी। इससे शिक्षकों को काफी फायदा मिलेगा। इन अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशकों के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षकों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है, जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से की जाएगी, जो 25 सितंबर तक पूरी होगी। राजस्थान ... Read more
ब्लॉक में 78 स्कूल भवन जर्जर, कई में शिक्षकों का अभाव
दीगोद। कस्बे में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है तो दूसरी ओर भवन जर्जर हो रहे हैं। ब्लॉक के करीब 78 स्कूलों को भवनों की मरम्मत का इंतजार है। वहीं क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं किसी स्कूल में तो अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में अन्य जगह से व्यवस्था कर बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक क्षेत्र में करीब 181 स्कूल हैं, जिनमें कुछ न कुछ सुविधाओं का अभाव है। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बिल्डिंग जर्जर है तो शिक्षकों की कमी होने ... Read more
शिक्षकों को मिलने लगा वेतन, जारी होने लगे आदेश
जयपुर। प्रदेश के शिक्षकों को अब वेतन मिलने लगा है, क्योंकि शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय से अलग-अलग आदेश जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा। इससे पहले नियमितिकरण के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया और ‘नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है। इसके बाद विभाग ने कदम उठाए और नियमितीकरण करने की कवायद भी शुरू हुई। इसके तहत स्थायीकरण न होने पर भी वेतन नियमितीकरण करने के संबंध ... Read more
समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक
कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more
शिक्षा की राह हुई आसान, शिक्षकों ने बदली स्कूल की सूरत
मनोहरथाना। शिक्षक चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकते है। ऐसा ही कुछ प्रयास किया झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने और उसमें सहयोग दिया उनके शिक्षकों ने। सभी ने मिलकर स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल और शिक्षा व्यवस्थाओं सुधारने के जुनून के साथ इन्होने सरकारी स्कूल का कायाकल्प ही कर दिया। यह स्कूल है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां। इस स्कूल के हर कमरे में ना केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए बल्की पूरा विद्यालय पेड़ पौधे से हरा भरा है। स्कूल के कार्यवाहक ... Read more
प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति अटकी
जयपुर। प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, जिसको अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कवायद करने की गुहार शिक्षक कर रहे है। जबकि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। न्यायालय प्रकरण के कारण चार वर्ष से लम्बित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी पदोन्नति भी प्रिंसिपलों से जिला शिक्षा अधिकारी के समान ही अस्थाई वैकल्पिक के रूप से करने चाहिए। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर डीपीसी के लिए तैयार सूची से वरिष्ठतम अध्यापकों की कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए। इस तरह से करनी होगी व्यवस्था राजस्थान प्राथमिक एवं ... Read more
प्रदेशभर के महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की जल्द होगी कार्रवाई: भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। कॉलेज शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालयों में एसीपी एवं सीएस के लाभ से संबंधित जितने भी प्रकरण हैं, उन्हें तुरंत निस्तारित किया जाएगा। भविष्य में प्रतिवर्ष एसीपी और सीएस लाभ के लिए प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शर्मा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के 62वें प्रांतीय ... Read more