Tag: damaged

ऐ भाई! जरा देखके चलो… ये है चौमहला की सड़क

चौमहला। चौमहला से साकरिया व्याहा रावतपुरा सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो रहे है, जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौमहला से साकरिया करीब 6 किमी  सड़क मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो रहे है, जिससे चार पहिया वाहन तो क्या दो पहिया वाहन भी सही नहीं चल पाते है, इनके साथ साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे है। वाहन चालक यह 6 किमी की दूरी दस मिनिट की बजाय 30 से 40 मिनिट में पूरी कर रहे ... Read more

ब्लॉक में 78 स्कूल भवन जर्जर, कई में शिक्षकों का अभाव

 दीगोद। कस्बे में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है तो दूसरी ओर भवन जर्जर हो रहे हैं। ब्लॉक के करीब 78 स्कूलों को भवनों की मरम्मत का इंतजार है। वहीं क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं किसी स्कूल में तो अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में अन्य जगह से व्यवस्था कर बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक क्षेत्र में करीब 181 स्कूल हैं, जिनमें कुछ न कुछ सुविधाओं का अभाव है। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बिल्डिंग जर्जर है तो शिक्षकों की कमी होने ... Read more

बारिश में आरटीओ के उपकरण हुए खराब

कोटा। शहर में सोमवार को हुई प्री मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण जगपुरा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय के स्वचालित उपकरण खराब हो गए। जिससे मंगलवार को परिवहन कार्यालय के लाइसेंस से संबंधित कार्य ठप पड़ गए हैं। गौरतलब है कि कोटा में सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही परिवहन कार्यालय में स्थित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेने वाले हाई डेफिनेशन कैमरा खराब हो गए। विभाग के सूत्रों के अनुसार अधिकतर उपकरण बिना किसी ढकान के लगे हुए थे। ऐसे में तेज बारिश का पानी कैमरों के भीतर ... Read more

पेच की बावड़ी से पगारा तक की 12 किमी सड़क खस्ताहाल

पेच की बावड़ी। कस्बे से पगारा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क पर खस्ताहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। सड़क की गिट्टी तक उखड़ चुकी है। वही कई जगहों पर तो रोड का नामोनिशान ही नही रहा। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए चलते है। वही दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ता है। फिर भी कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों और जनप्रतिनियों ने कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया ... Read more