Tag: injured
बांसी-देई मुख्य सड़क खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मुख्य मार्ग की डामरीकृत लगभग 13 किमी सड़क पर बहुत-सी जगहों पर डामर उखड़ा हुआ है। इस राह पर उखडी सड़क की गिट्टी यहां से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक इसमें फिसलकर चोटिल हो रहे है। इस समस्या का सामना करते हुए अढ़ाई माह बीत गया है। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। यह क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरूस्त हो तो राहगीरों को भी राहत मिले। संबंधित विभाग जर्जर राह की सुध लेवे तो जनता को भी परेशानी नहीं हो। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की बांसी-देई मुख्य मार्ग पर बांसी ... Read more
दो स्कूली बसें भिड़ी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल
जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में शुक्रवार सुबह दो स्कूलों की बसों में टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर से बसों में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे चोटिल हो गए। पुलिस ने प्राइवेट हॉस्पिटल में चोटिल बच्चों का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि बसों की तेज गति के चलते एक्सीडेंट होना सामने आया है। हादसा पिंडोलाई के सूरज नगर में सुबह करीब 7:15 बजे हुआ था। हाथोज स्थित नमस्कार पाठशाला और निमेड़ा के मेहाई पब्लिक स्कूल की बसें अपने-अपने स्कूल के बच्चों को घरों से ... Read more
गोहाटा गांव की खस्ताहाल सड़क ग्रामीणों को दे रही दर्द
घाट का बराना। कस्बे के लबान से गोहाटा की पूरी सड़क ही जर्जर होकर खत्म हो चुकी है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गोहाटा गांव में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव हो रहा है। जिससे मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। कीचड़ की वजह से आए दिन हादसे होने से ग्रामीण घायल हो रहे है। विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ से परेशान ग्रामीण ने पंचायत द्वारा समस्या के दो दिन में समाधान नही करने पर पंचायत भवन के ताला बन्दी ... Read more
पेच की बावड़ी से पगारा तक की 12 किमी सड़क खस्ताहाल
पेच की बावड़ी। कस्बे से पगारा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क पर खस्ताहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। सड़क की गिट्टी तक उखड़ चुकी है। वही कई जगहों पर तो रोड का नामोनिशान ही नही रहा। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए चलते है। वही दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ता है। फिर भी कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों और जनप्रतिनियों ने कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया ... Read more
पाकिस्तान में स्कूल के बाहर विस्फोट, 7 लोग घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में 4 बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। बचाव दल ने यह जानकारी दी। जिला आपातकालीन अधिकारी नवीद अख्तर ने बताया कि यह घटना प्रांतीय राजधानी पेशावर में हुई, जहां एक स्कूल के पास सड़क के किनारे विस्फोट हो गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के लेडी रीङ्क्षडग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने मीडिया को बताया कि दो बच्चों की हालत गंभीर है। विस्फोट के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच ... Read more