Tag: bad condition
बांसी-देई मुख्य सड़क खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मुख्य मार्ग की डामरीकृत लगभग 13 किमी सड़क पर बहुत-सी जगहों पर डामर उखड़ा हुआ है। इस राह पर उखडी सड़क की गिट्टी यहां से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक इसमें फिसलकर चोटिल हो रहे है। इस समस्या का सामना करते हुए अढ़ाई माह बीत गया है। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। यह क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरूस्त हो तो राहगीरों को भी राहत मिले। संबंधित विभाग जर्जर राह की सुध लेवे तो जनता को भी परेशानी नहीं हो। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की बांसी-देई मुख्य मार्ग पर बांसी ... Read more
सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more
लापरवाही: गांव का मुख्य रास्ता एक साल से बदहाल
देई। क्षेत्र के चीता की झौंपडियां गांव मे एक वर्ष से मुख्य रास्ता खस्ताहाल है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह है। मुख्य मार्ग पर कीचड़ पसरा होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड युक्त भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गिरने के कारण कही बार बच्चे स्कूल तक नही जाते है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत करवाया है लेकिन वर्षभर बाद भी समस्या का हल नही होने से हालात ज्यो के त्यो बने हुए है। जिससे अब ग्रामीणों का जीवन यापन करना ... Read more
असर खबर का – रोड नहीं तो वोट नहीं, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश रोका
केबल नगर। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलाना के पांच गांव दमदमा, माणकचौक, सातधारा, फाटका डाबरा व सारंगपुर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणो ने एकजुट होकर गांव के चौराहे पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगा दिया है तथा बैनर पर लिखा दिया है की रोड नही तो वोट नही, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश करना सख्त मना है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है तथा शहरों तक पहुंचने के ... Read more
तालेड़ा-केपाटन सड़क निर्माण की कछुआ चाल बनी आफत
तालेड़ा। लंबे समय से चले आ रहे तालेड़ा से केशव राय पाटन तक सड़क मार्ग का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। दो साल में अब तक महज 11 किमी की सीसी सड़क का काम ही हुआ है जबकि 14 किमी की सीसी और डामरीकरण का काम अभी भी बाकी है। खस्ताहाल सड़क की वजह से आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बदहाल सड़क आमजन के लिए आवाजाही में आफत का कारण बनती जा रहा है। कच्ची रोड पर उड़ती धूल से इस सड़क से निकल दुभर हो गया है। जबकि जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ... Read more
खस्ताहाल सड़क से निकलना हो रहा है बड़ा मुश्किल
लाखेरी। शहर के नाडी और भावपुरा पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो रही है। इस सड़क से आमजन को आवाजाही करना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण की वजह से भारी वाहनों दिनभर आवाजाही लगी रहती है। जिसकी वजह से सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस वजह से पैदल तक निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक राम रतन गुर्जर, दयाराम गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा कांति बैरवा, रामनारायण वर्मा, महेंद्र बजरंगी, शांतिलाल, बादाम ... Read more