खस्ताहाल सड़क से निकलना हो रहा है बड़ा मुश्किल
लाखेरी। शहर के नाडी और भावपुरा पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो रही है। इस सड़क से आमजन को आवाजाही करना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण की वजह से भारी वाहनों दिनभर आवाजाही लगी रहती है। जिसकी वजह से सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस वजह से पैदल तक निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक राम रतन गुर्जर, दयाराम गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा कांति बैरवा, रामनारायण वर्मा, महेंद्र बजरंगी, शांतिलाल, बादाम बाई आदि ने बताया कि यह सड़क सखावदा और बलबन पंचायत के आधा दर्जन गांव इस लिंक रोड से कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जुड़ते हैं। ग्रामीण शंकर लाल रायका का कहना है कि यहां से प्रतिदिन कई संख्या में आम जन लाखेरी-इंदरगढ़ अन्य जगह जाते हैं। यहां से ही स्कूल के लिए छात्र-छात्राएं प्रतिदिन गुजरना पड़ता है। लाखेरी से सभी कचरा डिपो वाहन कचरा डालने के लिए भी इस रोड से होकर कचरा संग्रह स्थल पर पहुंचते हैं। उस उपरांत इस लिंक रोड के हालात इस प्रकार हो रहे हैं कि वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल का कार्य हो रहा है। टूटी-फूटी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं देने के कारण लोगों को वहां से गुजरने में बड़ी मुश्किल का कार्य हो रहा है।
सड़क को जल्द से ठीक करने की मांग
टीकाराम मीणा का कहना है कि शहर के मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूरी की सड़क के हालात ऐसे हो रहे है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य क्षेत्रों की सड़कों के क्या हालात होंगे। राकेश सैनी ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए अति शीघ्र सड़क ठीक कराने की मांग की। जिससे ही ग्रामीणों को राहत मिल सके। यहां से प्रतिदिन महिलाएं दूध देने के लिए मुख्यालय पहुंचती है। उन महिलाओं को इस रोड से किस प्रकार गुजरना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालते हुए नाले के ऊपर रेल पटरी से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या पर ध्यान दें मिले लोगों को राहत।
भारत माला प्रोजेक्ट के भारी वाहनों से सड़क का हुआ खस्ताहाल
दिलखुश मीणा और बलबन पंचायत के लोगों ने बताया कि बलवन पंचायत के मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़के भारत माला प्रोजेक्ट के वाहनों ने जर्जर कर दी गई है । जिससे गांव के मुख्यालय पर जाना भी लोगों को बड़ी मुश्किल का कार्य हो रहा है। वर्तमान में अधिकतर कार्य भारतमाला प्रोजेक्ट का पूरा होने के कारण वर्तमान में ग्रामीणों को अपने गांव में जाना भी मुश्किल का कार्य हो रहा है। सरपंच सखावदा व बलवन के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पंचायत इस सड़क पर रोड का कार्य कर चुके हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट की वाहनों की वजह से भारी वाहन गुजरने से सड़के जर्जर हो चुकी है। इसकी सूचना प्रशासन को अवगत कर चुके हैं।
भारी वाहन गुजरने से हो गए गड्ढे
ग्रामीण राधेश्याम सैनी ने बताया कि वर्तमान में भारत माला प्रोजेक्ट का कार्य होने के कारण भारी वाहनों इसी रोड से गुजरने के कारण कहीं जगह पर खतरनाक गड्ढे हो गए है। ऐसे में गिट्टी उछलकर टू व्हीलर वाहन चालकों व पैदल चलने वाला के लग ने से चोटिल हो जाते है। इस समस्या के लिए उपखंड कार्यालय पर कहीं बार लोगों ने अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से दो पंचायत के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जहां से हमारे वाहन गुजरे है। उन साइड की सड़कों को हमारे द्वारा ठीक की जाएगी। इसके आलवा नाड़ी, भावपुरा पर एसीसी सीमेंट के पत्थर लोडिंग गाड़ी आती है। उनके द्वारा खराब किया गया है। एसीसी उद्योग वाले जिम्मेदार है। उनको हमारी आवश्यकता होगी। हम उनकी मदद करने के लिए तैयार है और वह ठीक कराएगी।
– अजय रायका, कार्यवाहक एजेंसी इंचार्ज भारतमाला प्रोजेक्ट एलएलटी