Tag: cc road
सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा
गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more
सड़क खस्ताहाल, आवाजाही हुई मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र की मरां ग्राम पंचायत के अधीन एक गांव से भण्डेड़ा लिंक रोड का हाल बेहाल हो रहा है। इस मार्ग पर सीसी सड़क नही होने से और बरसाती पानी की निकासी नही होने से बरसाती पानी सहित व्यर्थ का पानी यही पर जमा रहने से भारी कीचड़ बना रहता है। आसपास के मकानों सहित आवाजाही वाले लोगों को यह कीचड़ भरी डगर दर्द देती है। पर जिम्मेदार इस लिंक डगर को लेकर अनदेखी कर रहे है। मजबूरन उच्च शिक्षार्थ भण्डेड़ा आने वाले स्कूली बच्चों के लिए भी यह राह आफत बनी हुई है। रामगंज गांव में इस रुट ... Read more
गड्ढे वाली आधा किमी डगर पर मुश्किल हुआ सफर
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मार्ग पर आबादी के निकट आधा किमी मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों में तब्दील होने से आमजन के लिए आफत बनी हुई है। मुख्य सड़क होने से यहां से आवाजाही वाले हजारों राहगीर भी परेशान है। पर संबंधित सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मेदार राहगीरों का दर्द नहीं समझ रहे है। जानकारी के अनुसार बांसी से देई आवाजाही की सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क है। जो कुछ समय पहले ही बनाई गई थी। जिसमें जहां आवश्यकता सीसी सड़क की थी, वहां पर डामरीकृत सड़क बनाई गई थी। जो इस समय आधा किमी तक सड़क ... Read more
नगर पालिका की गलती का खामियाजा भुगत रहे लोग
सांगोद। कोटा जिले के दूसरे सबसे बड़े उपखंड सांगोद में लाखों रुपए खर्च कर लगाई गई इंटरलॉकिंग लोगों के लिए सुविधा की जगह मुसीबत साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार चार-पांच साल पहले भाजपा के बोर्ड में नगर के चार हाटडी मोहल्ले में इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ था। लेकिन मात्र 15 से 20 दिन में ही इंटरलॉकिंग में लगी र्इंटें उखड़ने लगीं और उनमें कीचड़, पानी व गंदगी जमा हो गई। जबकि इंटरलॉकिंग के मुकाबले सीसी रोड ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है। इंटरलॉकिंग में सीमेंट का प्रयोग नहीं होता। केवल र्इंटों के ब्लॉकों को आपसे में एक दूसरे ... Read more