Tag: basic facilities

देखो सरकार स्कूलों में कीचड़ पानी की भरमार

कोटा। बरसात के मौसम में एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे आमजन को अस्त व्यस्त हो ही रहा है साथ ही इस बारिश ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में की गई तैयारी की भी पोल खोल दी है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालयों में पानी भर जाता है। जिसके चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा के कई विद्यालयों में यही स्थिति हर बार देखने को मिलती है। वहीं अब फिर से यही स्थिति सामने आ खड़ी हुई है। इसी तरह कई विद्यालयों में छतों और दीवारों ... Read more

आजादी के 74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण

सांगोद। देश एक ओर जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हजारों गांवों को अभी तक बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। कई गांवों में आज भी जहां लोग पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं, वहीं चिकित्सा सुविधाएं और पक्की सड़क तो आज भी ग्रामीणों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऐसा ही एक गांव है सांगोद उपखंड का खजूरी ओदपुर जिसमें आज भी लोगों को पक्की सड़क का इंतजार है। इस गांव के ग्रामीण आज भी धूल भरी कच्ची सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं बारिश ... Read more

असर खबर का – रोड नहीं तो वोट नहीं, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश रोका

केबल नगर। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलाना के पांच गांव दमदमा, माणकचौक, सातधारा, फाटका डाबरा व सारंगपुर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणो ने एकजुट होकर गांव के चौराहे पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगा दिया है तथा बैनर पर लिखा दिया है की रोड नही तो वोट नही, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश करना सख्त मना है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है तथा शहरों तक पहुंचने के ... Read more