गोहाटा गांव की खस्ताहाल सड़क ग्रामीणों को दे रही दर्द

घाट का बराना। कस्बे के लबान से गोहाटा की पूरी सड़क ही जर्जर होकर खत्म हो चुकी है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। गोहाटा गांव में मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव हो रहा है। जिससे मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है। जिससे ग्रामीणों की आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। कीचड़ की वजह से आए दिन हादसे होने से ग्रामीण घायल हो रहे है। विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कीचड़ से परेशान ग्रामीण ने पंचायत द्वारा समस्या के दो दिन में समाधान नही करने पर पंचायत भवन के ताला बन्दी की चेतावनी को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपाकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की। जानकारी के अनुसार मंगल वार को उप सरपंच रघुवीर बैरागी, वार्ड पंच टिंकू मीणा व समाज सेवी देवलाल गुर्जर की अगुवाई में ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की मुख्य समस्या से अवगत करवाया। वही दो दीन में रास्ते के गड्ढों और पानी भराव से हो रहे कीचड़ से गांव वालों निजात दिलाए। वही ज्ञापन में बताया की अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समस्त ग्राम वासी ग्राम पंचायत भवन पर ताला बंदी कर प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी वर्तमान पंचायत कर्मचारी व अधिकारी की होगी।

लम्बे समय से समस्या जस की तस पंचायत का नही ध्यान
वार्ड पंच लाल चंद बैरवा ने बताया की लंबे समय से गांव के आम रास्ते पर समस्या का समाधान नही होने से वहां से गुजरने वाले करीब एक दर्जन ग्रामीणों के फिसल कर चोटिल हो चुके है। विद्यार्थियों को स्कूल में आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस समस्या के बारे में पंचायत को कई बार अवगत करवाया है लेकिन आज तक भी ग्राम पंचायत अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। मंगलवार को ग्रामीणों ने दो दिन में समस्या का समाधान नही होने पर पंचायत भवन के ताला बन्दी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालो ंमें वार्ड पंच लाल चंद बैरवा, महेंद्र सुमन, गोविन्द मीणा, जगदीश मीणा, बालमुकुंद मीणा, विनोद मीणा, दीनदयाल सेन, सुरेश मीना, सोनू योगी, काजू मीणा, हेमंत मीना, दीपक मीना, मनोज मीना सहित अनेक ग्राम वासी मौजूद रहे । विकास अधिकारी के कक्ष के बाहर चस्पा किया ज्ञापन ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र शक्तावत द्वारा ज्ञापन की रिसीव की प्रतिलिपि नही देने पर ग्रामीणों ने विकास अधिकारी के कक्ष के बाहर ही ज्ञापन की प्रति चस्पा कर दी ।

इनका कहना है 
गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ की काफी शिकायत मिलती है। वार्ड पंच होने के नाते ग्राम विकास अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया है। ज्ञापन सौंपकर मुख्य मार्ग के कीचड़ व रास्ते में भरने वाले पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए लिखा है।  जल्द समस्या से स्कूल छात्र छात्राओं ओर ग्रामीणों को छुटकारा मिले एसी मांग की है।
– टिंकू मीणा, वार्ड पंच गोहाटा

काफी समय से गांव के मुख्य मार्ग पर गड्ढे बने हुए हैं।  लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आज तक इस बड़ी समस्या के समाधान के लिए कोई राहत भरा कदम नहीं उठाया। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए। 
– देव लाल गुर्जर, समाज सेवी गोहाटा।

जनप्रतिनिधियों के साथ आए ग्रामीणों को 24 घण्टे में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है और ताला बन्दी की चेतावनी होने से ज्ञापन को रिसीव प्रतिलिपि नही दी तो ग्रामीणों ने कक्ष के बाहर ज्ञापन चस्पा कर दिया ।
– शैलेन्द्र शक्तावत, ग्राम विकास अधिकारी पंचायत गोहाटा।

कीचड़ की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा परन्तु लबान से गोहाटा की पूरी सड़क ही जर्जर होकर खत्म हो चुकी है और इसके नवनिर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड लाखेरी को कई बार पत्र लिख चुके है।  प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही जल्द सम्पूर्ण सड़क का निर्माण होगा। 
– सुनील मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत गोहाटा