पेच की बावड़ी से पगारा तक की 12 किमी सड़क खस्ताहाल

पेच की बावड़ी। कस्बे से पगारा तक लगभग 12 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क पर खस्ताहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। सड़क की गिट्टी तक उखड़ चुकी है। वही कई जगहों पर तो रोड का नामोनिशान ही नही रहा। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए चलते है। वही दुपहिया, चार पहिया वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाना पड़ता है। फिर भी कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों और जनप्रतिनियों ने कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया ।

क्या है ग्रामीणों का कहना
ग्रामीण किशन गोपाल सैनी ने बताया कि इस सड़क पर हजारों की संख्या में लकदेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु आते जाते है। वही स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित आमजन को काफी झेलनी पड़ती है। मदन शर्मा,दीनदयाल मीना ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग घालय हो रहे है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की जरूरत है।

पेच की बावड़ी से लकड़ेश्वर महादेव तक तीन डेंजर जोन 
पहला हाइवे 52 अंडर पास जिसके नीचे लगभग 10 से 15 फिट लंबा एवं करीब 5 फिट चौड़ा गहरा गड्ढा हो गया। इस डेंजर जोन पर हर पल हादसों का खतरा बना रहता है। जिसमे नालियों और बरसात का पानी भरा रहता है। जिससे कीचड़ के हालात बने रहते जिसमें वाहन चालक को अंदाजा नहीं रहता की गड्ढा कितन गहरा होगा। दूसरा डेंजर जोन कालामाल गांव से थोड़ा आगे नहर पर बनी पुलिया का बीचो बीच एक लेंटर टूट गया जिसकी वजह से कभी भी वाहन चालक और वाहन गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते है। तीसरा दुर्घटना स्थल लकड़ेश्वर महादेव मंदिर के समीप बिजान नदी पर बना पुलिया जो करीब 90 के दशक में बनाया गया है। जिसमे अंदर लगाया लोहे का जाल और सीमेंट ,गिट्टी व कंक्रीट निकल गए है। वही करीब 2 वर्ष पूर्व तेज बरसात होने पर पुलिया के बीचों बीच गहरा गड्ढा हो गया था जिसको विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर सीमेंट गिट्टी एवं मिट्टी भरवाकर वैकल्पिक तौर पर यातायात शुरू करवाया गया था लेकिन अभी तक भी सड़क की दुर्दशा पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर पंचायत समिति सदस्य त्रिलोक नाथ योगी और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सीपी मीना ने बताया की सड़क को लेकर पूर्व गहलोत सरकार में उक्त सड़क की समस्या को लेकर तत्कालीन खेल मंत्री एवं हिंडोली विधायक अशोक चांदना को भी अवगत कराया गया था । जिस पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी । 

पेच की बावड़ी से लकड़ेश्वर महादेव रोड और पगारा तक की सड़क की स्वीकृति के अभाव में काम अटका पड़ा हे। डेढ़ से दो वर्ष पूर्व पेचवर्क कराया गया था लेकिन बरसात की वजह से उखड़ गए है।
– गोविंद मिश्रा,सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग ,हिंडोली 

सड़क का प्रपोजल बनाकर  विभाग द्वारा पूर्व में सरकार को भेजा गया था लेकिन स्वीकृति के अभाव में कार्य नहीं हो पाया । पेच की बावड़ी से लकड़ेश्वर महादेव तक हो रहे गड्ढों को गिट्टी से भरवाकर जल्द ही आमजन को राहत प्रदान करने को लेकर सहायक अभियंता को निर्देशित किया है, वही विभाग द्वारा जल्द ही दुबारा से प्रपोजल बनाकर सरकार को भिजवाया जायगा और स्वीकृत होने पर जल्द कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।
– मुकेश कुमार मुंडियार,अधिशाषी अभियंता ,सार्वजनिक निर्माण विभाग ,खंड नैनवां।