Tag: issued

अनियमितता वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को परिषद ने नोटिस जारी किए

बारां। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट हादसे में हुई मौतों के बाद बारां नगर परिषद ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शहर में बेसमेंट, सुरक्षा इंतजाम, फायर एनओसी आदि अनियमितता वाले होटल, रेस्टारेंट आदि स्थानों को नगर परिषद ने सोमवार को नोटिस जारी किए है। इसके बाद अब गुरुवार को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बारां शहर में बेसमेंट सहित  अन्य अनियमितता बरतने पर बारां शहर में बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रही कारोबारी गतिविधियां…शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर नगर परिषद ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि ... Read more

अभी चालू नहीं हुए ड्राइविंग टेस्ट, ट्रैक के बंद पड़े कैमरे

कोटा। जगपुरा स्थित परिवहन कार्यालय में लगे हाई डेफिनेशन कैमरे अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण हर दिन सैंकडों आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। परिवहन कार्यालय के ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगे कैमरे 25 जून को भारी बारिश के चलते खराब हो गए थे। हालांकि विभाग की ओर से कैमरा को सही करवाने के लिए कोशिश भी की गई लेकिन कैमरा पिछले 3 दिन से खराब हैं। हर दिन बनते हैं औसतन 180 लाइसेंस: जगपुरा स्थित ट्रैक पर हर दिन औसतन 180 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाता है। साथ ही इतने ही ... Read more

पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक

कोटा। राज्य सरकार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में सरकारी दफ्तरों में कार्यालय समय के दौरान जिंस पैंट, टी शर्ट, कलरफुल और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 25 अप्रैल को इसके संदर्भ में एक और आदेश जारी किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के संभावित विवाद से बचने के लिए जिंस पैंट, टी शर्ट जैसे ड्रेस को आदेश से हटाकर उसकी जगह गरिमापूर्ण गणवेश शब्द का उपयोग किया था। ऐसे में विभाग की ओर से गरिमापूर्ण गणवेश का उपयोग तो कर दिया गया, लेकिन गणवेश ... Read more

आदेश के बाद भी कई विद्यालयों में अंकित नहीं शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम और पद

कोटा। शिक्षा विभाग हाल ही में जारी आदेश में कहा गया था कि सभी राजकीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी उनके पद, कार्यस्थान के साथ उनके मोबाइल फोन नंबर के साथ शिक्षा विभाग के शाला दर्पण पोर्टल पर भी अपडेट करनी होती है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल के स्टॉफ के बारे में जानकारी रहे। साथ ही अभिभावक को पता रहे कि उनके स्कूल में कौन व्यक्ति शिक्षक पद पर कार्यरत है और कौनसा व्यक्ति प्रशासनिक पद पर कार्यरत है। शिक्षा विभाग की ओर से इस नवाचार को अभिभावकों और विद्यालय ... Read more

असर खबर का – अब खाली नहीं रहेगी क्लासें, लगेंगे शिक्षक

कोटा। प्रदेश के राजसेस सोसायटी कॉलेजों में सरकार फिर से विद्या संबल योजना के तहत अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ती करेगी। इसके लिए कॉलेजों में पुन: आवेदन मांगे गए हैं। कॉलेज आयुक्तालय की ओर से प्रदेश के सभी सोसायटी कॉलेजों के प्रिंसिपल के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत सैकंड सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने या फिर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। विद्या संबल योजना के तहत सभी प्रिंसिपल सत्र 2023-24 के निदेर्शों की पालना करेंगे। योजना के तहत पैनल तैयार कर गेस्ट फैकल्टी लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कॉलेजों में 13 मार्च से ... Read more

कोचिंग सेंटर ने गाइडलाइन तोड़ी तो होगी कार्रवाई, हर बात वैबसाइट पर करनी पड़ेगी सार्वजनिक

कोटा। भारत सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के कोचिंग केन्द्रों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइड लाइन के अनुरूप ही अब कोचिंग संचालकों को चलना पड़ेगा। कोचिंग गाइड़ लाइन की अवहेलना पर अब दंड़ का प्रावधान भी रखा गया है। यदि कोचिंग संस्थान पहली बार गाइड लाइन तोड़ने का अपराध करता है तो 25 हजार, दूसरी बार तोड़ता है तो एक लाख रुपए दंड़ लगाया जाएगा।  तीसरी बार भी यदि अपराध किया गया तो पंजीकरण रद्द किया जा सकेगा। हालांकि इस निर्णय पर कोचिंग को अपील का अधिकार है।  डमी स्टूडेंट प्रक्रिया ... Read more