Tag: Government
डेढ़ माह में परीक्षा, कक्षाएं खाली, बढ़ी धड़कनें
क ोटा। स्नातक प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का काउंट-डाउन शुरू हो गया है। इसी के साथ विद्यार्थियों की धड़कनें भी तेज हो गई है। क्योंकि, डेढ़ माह बाद सेमेस्टर एग्जाम शुरू होने हैं लेकिन संभाग के दस राजकीय महाविद्यालयों में आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विषयों की कक्षाएं नहीं लग रही। ऐसे में परीक्षा से पहले सिलेबस पूरे नहीं होने की चिंता से विद्यार्थी तनाव से गुजर रही है। दरअसल, हाड़ौती के चारों जिलों में करीब 44 सरकारी महाविद्यालय हैं। जिनमें से 10 ऐसे हैं जहां आधा दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है। मजबूरन, ... Read more
इस एकेडमी में बच्चे अपने हाथों से बना रहे हैं भविष्य के रोबोट और ड्रोन, जानें क्या कुछ है खास…
Robotics In Dehradun: वर्तमान समय में तेज़ी से बढ़ती तकनीक उत्तराखंड के नौनिहालों को पीछे न छोड़ दे, इस चिंता को देखते हुए देहरादून के प्रवल प्रताप सिंह ने बच्चों और युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने का जिम्मा उठाया है. दून समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बच्चे एमडी रोबोटिक एकेडमी (MD Robotic Academy) में रोबोट बनाने के गुर सिख रहे हैं. 2012 में दून से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करने के बाद प्रवल मौजूदा समय में रोबोट बनाने के अलावा पाइथन कोडिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, ऑटोमेटिक सर्किट बनाना और आर्टिफीशियल इंटेलिजेस की बारीकियों से रुबरु करवाते हैं. लोकल18 ने प्रवल प्रताप ... Read more
शिक्षकों का होगा सम्मान, सरकार देगी 51 हजार रुपए की राशि
जयपुर। राजस्थान में शिक्षक दिवस पर 1374 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ब्लॉक स्तर पर 5100, जिला स्तर पर 11,000 और राज्य स्तर पर 51 हजार रुपए की सम्मान राशि देगी। अगले माह होगा समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर शिक्षकों का सम्मान होगा। बताया जा रहा है जिन शिक्षकों का सम्मान होगा उनकों सम्मान देने के पीछे सरकार ने इस बार कुछ नियमों एवं शर्तें लागू की है। इनमें चयन का आधार सबसे ज्यादा योगदान शिक्षकों के पांच साल के परीक्षा परिणाम पर होगा। वहीं जन सहयोग प्राप्त करने और ग्राउंड ... Read more
निजी मेडिकल स्टोर की हड़ताल से आरजीएचएस में नहीं मिल रहीं दवाएं
कोटा। केस 1 – परिवहन विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार सक्सेना का घुटनों का इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें हर महीने डॉक्टर को दिखाना होता है। सक्सेना पिछले हफ्ते भारत विकास परिषद अस्पताल में घुटनों को दिखाने गए तो डॉक्टर ने उन्हें तीन तरह की दवाईयां लिखी जिनमें से एक तो अस्पताल के ड्रग काउंटर पर उपलब्ध थी लेकिन दो दवाईयां उन्हें बाहर से लेनी पड़ी। सक्सेना ने बताया कि मेडिकल स्टोर वाले से आरजीएचएस के तहत भुगतान के लिए कहा तो स्टोर संचालक ने मना कर दिया। ऐसे में उन्हें नकद पैसे देकर दवाईयां लेनी पड़ी। सक्सेना ... Read more
मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल
मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more
सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक
कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं। कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more
कॉलेज में 4 हजार की डिग्री के लग रहे 40 हजार
कोटा। उच्च शिक्षा में सरकार का दोहरा रवैया बेटियों को शिक्षा से दूर करता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही वहीं, दूसरी ओर महंगी शिक्षा के बोझ तले प्रतिभाएं कुचली जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज जेडीबी आर्ट्स में दो साल की डिग्री कोर्स के लिए बेटियों को 4 हजार की जगह 40 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि, इसमें सेमेस्टर एग्जाम फीस नहीं जुड़ी है। यदि, वह भी जोड़ लिया जाए तो उनकी पीजी 50 हजार में पूरी होगी। सरकारी कॉलेज ... Read more
मैडम! तीन साल बीत ग्या छै, अब तो सुणलो…
कोटा। मैडम! थोड़ा घणा इब तो तीन साल बित ग्या, अब तो म्हारी भी पुकार सुण लो…। थारे आगे हाथ जोड़ र बिनती करुं, म्हारे पति की मौत हुइया घणो टाइम होग्यो, म्हारी दोनों छोरियां ही म्हारी देखभाल कर रही है, अब तो आप पेंशन शुरू करा दो, थारी मेहरबानी होगी। कुछ इस तरह दोनों हाथ जोड़कर बिनती कर रही थी। कोटा में पेंशन विभाग के आयोजित कार्यशाला में बूंदी से पहुंची फोरी बाई उर्फ केसर बाई। वे यहां पर अपनी दोनों बेटियों के साथ आई थी। फोरी बाई ने बताया कि उनके पति गोपाल सिंचाई विभाग में कार्य करते ... Read more
शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
मनोहरथाना। मनोहरथाना से 15 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक आफूखेड़ी का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में 7 सालों से आफूखेड़ी गांव के बच्चों को गांव में एक घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वैसे तो स्कूल में 25 बच्चों का नामांकन है और यहां महज एक ही अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं है। स्कूल भवन खंडहर प्रतित होता है। विगत दस सालों से स्कूल भवन बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है। ऐसे में बच्चों ... Read more
पोशाक को लेकर असमंजस, गरिमा कैसे पूर्ण करें शिक्षक
कोटा। राज्य सरकार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में सरकारी दफ्तरों में कार्यालय समय के दौरान जिंस पैंट, टी शर्ट, कलरफुल और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर रोक लगा दी थी। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से 25 अप्रैल को इसके संदर्भ में एक और आदेश जारी किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के संभावित विवाद से बचने के लिए जिंस पैंट, टी शर्ट जैसे ड्रेस को आदेश से हटाकर उसकी जगह गरिमापूर्ण गणवेश शब्द का उपयोग किया था। ऐसे में विभाग की ओर से गरिमापूर्ण गणवेश का उपयोग तो कर दिया गया, लेकिन गणवेश ... Read more