Tag: Government Teachers

शिक्षकों का होगा सम्मान, सरकार देगी 51 हजार रुपए की राशि 

जयपुर। राजस्थान में शिक्षक दिवस पर 1374 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ब्लॉक स्तर पर 5100, जिला स्तर पर 11,000 और राज्य स्तर पर 51 हजार रुपए की सम्मान राशि देगी। अगले माह होगा समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर शिक्षकों का सम्मान होगा। बताया जा रहा है जिन शिक्षकों का सम्मान होगा उनकों सम्मान देने के पीछे सरकार ने इस बार कुछ नियमों एवं शर्तें लागू की है। इनमें चयन का आधार सबसे ज्यादा योगदान शिक्षकों के पांच साल के परीक्षा परिणाम पर होगा। वहीं जन सहयोग प्राप्त करने और ग्राउंड ... Read more

अब गुरुजी देंगे इंग्लिश की परीक्षा

कोटा। जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाने से पहले शिक्षकों को लिखित परीक्षा देनी होगी। पास होने के बाद साक्षात्कार से गुजरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से इन स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग, इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए हिन्दी मीडियम के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों  व प्राचार्यों का चयन लिखित परीक्षा के  आधार पर करेगा। इस प्रक्रिया से शिक्षकों की अंगे्रजी में दक्षता परखी जाएगी। निर्धारित मापदंड पर खरा उतरने वाले शिक्षकों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। दरअसल, नया शिक्षा सत्र शुरू होने के ... Read more

शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर

जयपुर। सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। दिलावर का तर्क है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और अन्य चीजें देखते रहते हैं। शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है। अब कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ... Read more