Tag: सरकारी स्कूल
बिहार: मुजफ्फरपुर में नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है. मुजफ्फरपुर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं. प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया. रामपुरहारी थाने के ... Read more
KVS Admission: 6 या 7, केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में किस उम्र तक मिलेगा एडमिशन? किसे मिलेगी छूट?
Last Updated:January 25, 2025, 10:32 IST KVS Admission Guidelines: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए अप्लाई करने से पहले आपको उम्र संबंधी गाइडलाइंस पता होनी चाहिए. निर्धारित उम्र स…और पढ़ें KVS Admission Guidelines: केंद्रीय विद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिला मिलता है हाइलाइट्स केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 के लिए उम्र 6-8 साल है. दिव्यांग बच्चों को उम्र सीमा में 2 साल की छूट मिल सकती है. एडमिशन गाइडलाइंस kvsangathan.nic.in पर चेक कर सकते हैं. नई दिल्ली (KVS Admission Guidelines). केंद्रीय विद्यालय समेत ज्यादातर स्कूलों ... Read more
बिहार: सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने मांगी शिक्षकों से रिश्वत, नहीं दी तो कमरे में बंद कर दिया!
पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच 8 जनवरी को चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इससे शिक्षा विभाग की सख्ती की कलई खुल गई. विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों के सरेआम रिश्वत मांगने की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के क्या कारनामे हैं. संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये की रिश्वत ... Read more
इस एकेडमी में बच्चे अपने हाथों से बना रहे हैं भविष्य के रोबोट और ड्रोन, जानें क्या कुछ है खास…
Robotics In Dehradun: वर्तमान समय में तेज़ी से बढ़ती तकनीक उत्तराखंड के नौनिहालों को पीछे न छोड़ दे, इस चिंता को देखते हुए देहरादून के प्रवल प्रताप सिंह ने बच्चों और युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने का जिम्मा उठाया है. दून समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बच्चे एमडी रोबोटिक एकेडमी (MD Robotic Academy) में रोबोट बनाने के गुर सिख रहे हैं. 2012 में दून से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करने के बाद प्रवल मौजूदा समय में रोबोट बनाने के अलावा पाइथन कोडिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, ऑटोमेटिक सर्किट बनाना और आर्टिफीशियल इंटेलिजेस की बारीकियों से रुबरु करवाते हैं. लोकल18 ने प्रवल प्रताप ... Read more
छात्राओं ने लगाया सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैथल जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को चार छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. इससे पहले हरियाणा के जींद जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया था. गुल्हा के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने फोन पर बताया कि कैथल जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने ... Read more