Tag: वीडियो
बिहार: सरकारी स्कूल में हेडमास्टर ने मांगी शिक्षकों से रिश्वत, नहीं दी तो कमरे में बंद कर दिया!
पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के बीच 8 जनवरी को चले हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इससे शिक्षा विभाग की सख्ती की कलई खुल गई. विद्यालय में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों के सरेआम रिश्वत मांगने की करतूत का भंडाफोड़ हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचंद्रपुर मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के क्या कारनामे हैं. संपत्ति का ब्योरा विभाग को भेजने के नाम पर हेडमास्टर ने शिक्षकों से पांच- पांच सौ रुपये की रिश्वत ... Read more
बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा
मामले में करजाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ ... Read more
Video- स्कूल में छात्राएं करने लगीं अजीब हरकतें, डॉक्टर ने बताया मास हिस्टीरिया
चंपावत. उत्तराखंड के चंपावत में स्कूली छात्रों के बीच मास हिस्टीरिया की घटना के सुर्खियों में आने के बाद, उत्तरकाशी से ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जहां बाढ़ के बाद स्कूल लौटीं स्कूली छात्राओं को सामूहिक रूप से अजीबोगरीब हरकतें करते देखा जा सकता है. छात्राओं का ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब उत्तरकाशी के धौंत्री क्षेत्र में स्थित कामद में राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में प्रवेश करते ही गुरुवार को लगभग एक दर्जन लड़कियों ने कथित तौर पर चिल्लाना शुरू कर दिया. विशेषज्ञों के मुताबिक, स्कूली ... Read more