Tag: dilapidated

खंडहर में तब्दील हो रहा शिक्षा का मंदिर, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा

सूमर। कस्बे के खानपुर-सांगोद रोड स्थित पावर हाउस के निकट लाखों रुपए की लागत से बना प्राथमिक स्कूल भवन अब देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार, ग्रामसेवक भवन भी सालों से वीरान और बदहाल पड़ा हुआ है। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये भवन अब अतिक्रमण की चपेट में आने लगे हैं।  ग्राम पंचायत मुख्यालय सूमर में स्थित इस राजकीय प्राइमरी स्कूल का भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय के बाद से ही खाली पड़ा है। इसकी फर्श जगह-जगह से धंस चुकी है, सुरक्षा दीवारें और मुख्य गेट समाजकंटकों ... Read more

विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील

बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more

खुले में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल, सांप-बिच्छु का रहता है खतरा

भण्डेड़ा।  संस्कृत शिक्षा के स्कूल बदहाल हो रहे है। जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा। क्षेत्र के कल्याणपुरा गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल भवन बरसात के समय व्यवस्था के हाल-बेहाल हो रहे है। बरसात में कक्षा कक्षों की छत टपकती है। वही कक्षाएं स्कूल परिसर में खुले में चलती है। जो छात्र-छात्राओं को इस समय खुले में बैठने के दौरान सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जन्तुओं का भी खतरा बना होता है। पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार शाला की समस्या को दूर नहीं कर रहे है। साथ ही लंबे समय से ही जिम्मेदार शाला प्रधानाध्यापक का पद ... Read more

मौत के साए में पढ़ाई को मजबूर नौनिहाल

मनोहरथाना। जहां एक और राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को दूरुस्त करने का वादा कर रही है लेकिन मनोहर थाना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा की तस्वीरें कुछ और हकीकत बयान कर रही हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोतीपुरा  गांव का सरकारी स्कूल है जहां जमीन पर बैठे बच्चे, हाथों में किताब और सिर पर खुला आसमान। ये तस्वीर यह बताने के लिए काफी हैं कि यहां के सरकारी स्कूल में बच्चे किन हालातों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दरअसल इस स्कूल का भवन  पूरा भवन जर्जर हो चुका है। इस वजह से स्कूल के विद्यार्थी खुले आसमान ... Read more

दर्जनों विद्यालय के छात्र दहशत में कर रहे पढ़ाई

कोटा। कोटा में कई सरकारी विद्यालयों की हालात आज बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। जिसमें कई विद्यालयों की हालात तो इतनी गंभीर हो चुकी है कि उनमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कोटा जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के दर्जनों सरकारी विद्यालयों की छत बारिश के दौरान टपकती हैं, तो कुछ में दिवारें टूट चुकी हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर समय डर के साये में रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बावजूद इसके इन विद्यालयों की स्थिति एक जैसी बनी हुई है। 10 से ज्यादा विद्यालयों की हालत जर्जर: कोटा ... Read more

जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग से जालखेड़ा गांव तक 1.30 किलोमीटर लंबाई की नॉन पेचवल नवीन सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन सड़क का निर्माण कई माह बीत जाने के बाद भी शुरू नही हुआ है। सार्वजनिक निर्माण द्वारा 70 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाना था। परंतु विभाग की लापरवाही से अभी तक नवीन सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। ये सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जरता के कारण वाहन चालकों में यहा से गुजरने में ... Read more

जर्जर पुलिया पर स्कूल बस, हलक में अटकती जान

कोटा। बोरखेड़ा की ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित 6 कॉलोनियों के बाशिंदे इनदिनों अनहोनी की आशंका के साय में जी रहे हैं। स्कूल बसों को घर की दहलीज पर आने से पहले ही रोक दी जाती है और अभिभावक बच्चों को पैदल लेकर लौटते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 20 फीट लंबी पुलिया है, जो 35 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। पुलिया एक तरफ से झुक चुकी है और वाहनों के आवागमन के दौरान टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनहोनी का डर सताता है।  दरअसल, ग्रामीण पुलिस लाइन ... Read more

शिक्षा के मंदिर हो रहे जर्जर, दहशत में पढ़ाई को मजबूर स्टूडेंट

घाट का बराना। कस्बे सहित पूरे केशवराय पाटन विधानसभा सभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के हालात इतने बदतर हो गए की अब तो अभिभावक हादसे के डर से अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूलों में भेजने को मना करने लगे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों की हालत ग्रामीण इलाकों में बिगड़ी है। गांवों के लोगों का कहना है कि 40 वर्ष पूर्व बने स्कूलों की हालत आज ऐसी हो गई की आए दिन छतों के प्लास्टर गिर रहें हैं। ऐसे में स्टूडेंट जर्जर भवनों को पढ़ने को मजबूर है। स्कूल भवनों की दीवारों में बड़ी बड़ी दरारे हों ... Read more

स्कूल भवन को रिपेयर कराया फिर भी खस्ताहाल, छात्र-छात्राएं परेशान

शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद क्षेत्र के भीलखेड़ा माल ग्राम पंचायत के घोघरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। जिसमें मात्र एक  अध्यापक द्वारा पढ़ाई कराई जाती है जबकि उक्त विद्यालय भवन बिल्कुल जर्जर अवस्था में हैं। इसकी शिकायत कई बार गांव के लोगों द्वारा एवं स्टाफ द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई उच्च अधिकारियों द्वारा  विद्यालय की मरम्मत आदि का कार्य किसी बारा  के ठेकेदार को दे दिया गया 2023 में कराया गया था परंतु हालत जस के तस बने हुए हैं मरम्मत के बाद भी टपकता है पानीगांव के कुबेर सिंह मजबूत सिंह, राधेश्याम जसराम आदि ने बताया ... Read more

बामन देवरिया स्कूल भवन जर्जर: कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई?

चौमहला। चौमहला ग्राम पंचायत किटिया के गांव बामन देवरिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय गत सात सालों से बिना कक्षा कक्षों के संचालित हो रहा है। कक्षा कक्ष के अभाव में छात्र छात्राएं खुले आसमान के नीचे कभी धूप में तो कभी पेड़ की छांव के नीचे पढ़ने को मजबूर है। डग ब्लॉक का यह एक मात्र स्कूल है जहां छात्रों के बैठने के लिए कमरे नहीं है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामन देवरिया में कक्षा एक से आठ तक 172 छात्र छात्रा अध्ययनरत है, कमरों के अभाव में सभी छात्र छात्रा सर्दियों में धूप में ,गर्मियों में पेड़ के नीचे ... Read more