Tag: condition

पार्क का ट्रेक उखड़ा हुआ और टूटे हैं झूले

कोटा। कहने को तो यह पार्क है। लेकिन उसकी हालत ऐसी है कि न तो उसका ट्रेक चलने लायक है। और न ही वहां बच्चों के लिए झूले सही है। रोशनी के लिए लगी लाइटें गायब हैं और फव्वारे में गंदगी का अम्बार है। यह हालत है केशवपुरा स्थित आल्हा उदल पार्क की। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 79 में आने वाला यह पार्क वैसे तो मेन रोड पर है। साथ ही तलवंडी जैसे पॉश इलाके में आता है। लेकिन इस पार्क की हालत ऐसी है कि उसे देखने से यह पार्क कम और दुर्दशा का शिकार अधिक लगता ... Read more

खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

राजपुर। एक और तो सरकार लाखों करोड़ों रुपए का बजट जारी कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए हर तरीके के प्रयास करने में जुटी हुई है ताकि सहरिया क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधर सके तो वहीं दूसरी ओर सहरिया अंचल क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ारा के हाल बदहाल बने हुए हैं। कक्षा 1 से 5 वीं तक संचालित विद्यालय में करीब 97 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में मात्र दो ही कमरे हैं। ऐसे में एक में पोषाहार सामग्री और खाना पकाने का काम किया जाता है तो दूसरे कमरे में एक कक्षा को बिठाया ... Read more

17 पदों के मुकाबले मात्र चार शिक्षक, 11 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त

दीगोद। क्षेत्र का एकमात्र राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय डूंगरज्या जिसके लगभग 100 पूर्व विद्यार्थी विगत 25 वर्षों में सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं, इन दिनों शिक्षकों व भौतिक सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में पूर्व में 400 से 500 विद्यार्थी देववाणी संस्कृत भाषा का अध्ययन किया करते थे। डूंगरज्या को कोटा संभाग में संस्कृत नगरी के नाम से जाना जाता था। लेकिन शिक्षकों की कमी एवं भौतिक सुविधाओं की कमी के चलते यह विद्यालय  वीरान होने की कगार पर है। हालत यह है कि आज मात्र 85 का नामांकन रह ... Read more

जर्जर पुलिया पर स्कूल बस, हलक में अटकती जान

कोटा। बोरखेड़ा की ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित 6 कॉलोनियों के बाशिंदे इनदिनों अनहोनी की आशंका के साय में जी रहे हैं। स्कूल बसों को घर की दहलीज पर आने से पहले ही रोक दी जाती है और अभिभावक बच्चों को पैदल लेकर लौटते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 20 फीट लंबी पुलिया है, जो 35 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। पुलिया एक तरफ से झुक चुकी है और वाहनों के आवागमन के दौरान टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनहोनी का डर सताता है।  दरअसल, ग्रामीण पुलिस लाइन ... Read more

बदहाल सड़क के कारण तीन किलोमीटर का सफर एक घंटा में हो रहा पूरा

कसार। कसार कस्बे से दो गांवों को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे है। जानकारी अनुसार कसार से रांक्याखेड़ी रामनगर गांव की और जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ गई है और 3 किलोमीटर की दूरी किसी वाहन से तय करने में आधे घंटे से भी अधिक समय लगता है। कुछ स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान तक नहीं रहा। जगह-जगह गहरे गड्डे हो गए हैं। दुपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वही इस सड़क से गुजरते बड़े ... Read more

स्कूल भवन को रिपेयर कराया फिर भी खस्ताहाल, छात्र-छात्राएं परेशान

शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद क्षेत्र के भीलखेड़ा माल ग्राम पंचायत के घोघरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। जिसमें मात्र एक  अध्यापक द्वारा पढ़ाई कराई जाती है जबकि उक्त विद्यालय भवन बिल्कुल जर्जर अवस्था में हैं। इसकी शिकायत कई बार गांव के लोगों द्वारा एवं स्टाफ द्वारा उच्च अधिकारियों से की गई उच्च अधिकारियों द्वारा  विद्यालय की मरम्मत आदि का कार्य किसी बारा  के ठेकेदार को दे दिया गया 2023 में कराया गया था परंतु हालत जस के तस बने हुए हैं मरम्मत के बाद भी टपकता है पानीगांव के कुबेर सिंह मजबूत सिंह, राधेश्याम जसराम आदि ने बताया ... Read more