Tag: culvert

अधूरा पड़ा सड़क और पुलिया निर्माण कार्य

 नाहरगढ़। नाहरगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह है कि गिगचा से बांदीपुरा तक का महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य और बांदीपुरा-गिगचा पुलिया का निर्माण पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस अधूरे काम ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। घरों में धूल-मिट्टी भर रही है और सड़क पर उड़ती धूल के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बांदीपुरा-गिगचा पुलिया का निर्माण नहीं होने और उसकी बदहाली के कारण वह अब जानलेवा साबित हो रही है। एक्सईएन ने दिया आश्वासन, नहीं हुई कार्रवाई अमित राज ... Read more

जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में  बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more

पुलिया के बहते पानी में बंद हुई स्कूल वेन

सीसवाली। सीसवाली में नौनिहाल स्कूली छात्रों के जीवन के साथ कैसा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी बानगी का नजारा मंगलवार को सीसवाली खाड़ी नदी की बाइपास पुलिया पर देखने को मिला। जहां पुलिया पर डेढ- दो  फीट पानी होने के बावजूद वेन चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्चों से भरी वेन को पुलिया पर उतार दिया गया लेकिन वेन पानी से भरी पुलिया पर थोड़ी दूर जाकर बीच में बंद हो गई। जिससे स्कूली छात्रों की सांसे मानो थम सी गई हो। बाद में आसपास के युवकों और कस्बेवासियों ने दौड़कर वेन को धक्का लगाते हुए पुलिया से पार ... Read more

जर्जर पुलिया पर स्कूल बस, हलक में अटकती जान

कोटा। बोरखेड़ा की ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित 6 कॉलोनियों के बाशिंदे इनदिनों अनहोनी की आशंका के साय में जी रहे हैं। स्कूल बसों को घर की दहलीज पर आने से पहले ही रोक दी जाती है और अभिभावक बच्चों को पैदल लेकर लौटते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 20 फीट लंबी पुलिया है, जो 35 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। पुलिया एक तरफ से झुक चुकी है और वाहनों के आवागमन के दौरान टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनहोनी का डर सताता है।  दरअसल, ग्रामीण पुलिस लाइन ... Read more