Tag: rain
Weather Update : मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का आज भी जारी रहेगा दौर, अभी और परेशान करेगी सर्दी
नई दिल्ली : देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उस पर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के अलग-अलग इलाकों में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अनुमान जताया है. बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है ... Read more
बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब
जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more
जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more
बिहार में कोसी और गंगा में बाढ़ का कहर, भागलपुर के कहलगांव में NH 80 पर चढ़ा पानी
भागलपुर: कोसी व गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कोसी सीमांचल (Kosi Seemanchal) व पूर्वी बिहार में बाढ़ ने रौंद रूप धारण कर लिया है. कहीं, बांध टूट गए हैं तो कहीं स्कूलों व सरकारी कार्यालय में पानी घुस रहा गया है. गांव की सड़क ही नहीं एनएच – 80 भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. भागलपुर से कहलगांव को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग NH 80 सबौर के आगे बाढ़ पानी चढ़ गया है. जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि करोड़ों के लागत से NH की ... Read more
बारिश बादलफाड़, 'जलग्राम' से 'जलपुर' तक : देखिए शहरों का क्या हाल
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से लोग परेशान हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो’ चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सुबह बारिश हुई. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की ... Read more
प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश, लो प्रेशर सिस्टम आज से पड़ेगा कमजोर
जयपुर। प्रदेश में आज सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। ये सिस्टम आगे पाकिस्तान की तरफ चला जाएगा।इधर राजस्थान में बीते करीब दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है। वहीं, मौसम केंद्र ने आज भी चार जिलों में बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश की आशंका के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। वर्षा जनित हादसों ... Read more
Drainage System खराब: तीसरे दिन भी जाम
जयपुर। बरसात होने के साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से तीसरे दिन भी ट्रैफिक दिनभर हांफता रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही कई जगह लम्बे जाम लग गए थे। दोपहर ढाई बजे आई झमाझम से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब तीस मिनट की बरसात के थमने के बाद शहर में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। इससे वाहन बंद होने लगे। वाहनों के बंद होने से जाम धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगा। सबसे बुरे हाल तो सीकर रोड के रहे, जहां कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। चौपहिया ... Read more
Weather Update: सोमवार तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होती रहेगी बारिश, पहाड़ी राज्यों में IMD का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन में कहा गया है कि, राजधानी में रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई. आईएमडी द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था. इस दिन दिल्ली ... Read more
वीडियो: स्कूल बस से धुंआ उठने के बाद पानी भरे सड़क पर खिड़की से कूदे बच्चे, लोग भी दौड़ पड़े
फतेहाबाद (हरियाणा): हरियाणा के सिरसा जिले के फतेहाबाद में शनिवार को पानी से भरी सड़क पर फंसी एक स्कूल बस से धुआं निकलने के बाद उसमें बैठे छात्रों ने खिड़की से छलांग लगा दी. स्थानीय लोग भी उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े. बाद में पता चला कि बारिश का पानी इंजन के डिब्बे में घुस गया था, जहां गर्मी ने इसे धुएं की तरह बाहर कर दिया. यह भी पढ़ें धर्मशाला रोड पर बारिश और जलजमाव के बीच गुजरने बस के नीचे से धुआं निकलने लगा, जिससे छात्र और आसपास के लोग डर गए कि कहीं आग तो ... Read more
भारी बारिश के कारण NCR के कई शहरों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
बारिश के कारण एनसीआर के कई शहरों में स्कूल बंद नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बारिश लगातार जारी है. भारी बारिश को देखते हुए एनसीआर के कई शहरों में स्कूलों को शनिवार को भी बंद रखने का फैसला किया गया है. मेरठ और नोएडा में जहां शनिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे, वहीं गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बारिश को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने भी शुक्रवार को सभी स्कूल और निजी संस्थानों को बंद रखने की अपील की है. बारिश अगर नहीं रुकी तो ... Read more