Tag: Weather update
Weather Update : मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का आज भी जारी रहेगा दौर, अभी और परेशान करेगी सर्दी
नई दिल्ली : देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उस पर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के अलग-अलग इलाकों में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अनुमान जताया है. बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है ... Read more
रिमझिम-रिमझिम, दिन में अंधेरा… दो दिन से लगातार बारिश, दिल्ली में जैसे झुक गया आसमान
नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार दोपहर 3 बजे का वक्त. अंधेरा ऐसा कि जैसे रात घिर आई हो. दो दिन से लगातार रिमझिम-रिमझिम. सबकुछ भीगा भीगा सा.. दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मौसम का नजारा अजब है. दिल्ली में सितंबर में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इस महीने उमस से परेशान रहने वाली दिल्ली बारिश से थमी-थमी सी रुकी-रुकी सी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है, साथ ही यातायात भी बाधित हो गया. दिल्ली ... Read more
बाढ़ में डूबे UP के 15 जिले, राजस्थान-हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए 7 दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु समेत उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून की बारिश जारी है. यूपी में भारी बारिश के बाद 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. जबकि बिहार के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं. चेन्नई और बेंगलुरु में भारी बारिश ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाला है. हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड के बाद तबाही मची है. यहां शिमला-किन्नौर समेत 2 नेशनल हाइवे और 195 सड़कें बंद हैं. इस बीच भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम का अपडेट दिया है. ... Read more
प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश, लो प्रेशर सिस्टम आज से पड़ेगा कमजोर
जयपुर। प्रदेश में आज सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। ये सिस्टम आगे पाकिस्तान की तरफ चला जाएगा।इधर राजस्थान में बीते करीब दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है। वहीं, मौसम केंद्र ने आज भी चार जिलों में बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश की आशंका के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। वर्षा जनित हादसों ... Read more
समझ नहीं आ रहा मौसम का मिजाज, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट तो कश्मीर में चल रही हीटवेव
नई दिल्ली : देश में मॉनसून (Monsoon 2024) के कारण कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है.मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert) दी है, इनमें राजस्थान (Rajasthan) सहित कई राज्य शामिल हैं. हालांकि इस बार मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. जहां पर बेहद कम बारिश के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान को मॉनसून जमकर भिगो रहा है तो अपने ठंडे मौसम के लिए मशहूर कश्मीर में हीटवेव चल रही है. इसके कारण कश्मीर के स्थानीय लोग परेशान हैं. कश्मीर भीषण गर्मी की चपेट में है और ... Read more
देश के इन राज्यों में जबरदस्त बारिश का अनुमान, जानिए आज कहां-कहां है रेड और ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने जहां पर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं पर राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही आंधी और बिजली ... Read more
बारिश में 'डूबी' मुंबई, हिमाचल में फटा बादल… मॉनसून ने कहीं रूलाया कहीं दी राहत, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून का असर दिखने लगा है. दिल्ली-लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली में गुरुवार (25 जुलाई) की सुबह हुई बारिश से उमस से राहत मिली. जबकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में बारिश आफत बनकर बरसी है. यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बारिश इतनी ज्यादा तेज रही है कि पुणे की करीब 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है. पुणे शहर की 4 अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं, ऐसा ही हाल वडोदरा, सूरत, ... Read more
UP के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिहार-गुजरात और महाराष्ट्र में भी जमकर बरसेंगे बादल, जानिए 5 दिनों का मौसम
नई दिल्ली: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून (Monsoon Alert) की बारिश शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं. बिहार में तेज बारिश (Heavy Rainfall) के बाद 15 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD), यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 3 दिन भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. गुजरात में भी 22 से 26 जुलाई तक भारी बारिश का ... Read more
अब डराने लगी है बारिश, महाराष्ट्र से बिहार और UP से राजस्थान तक इन राज्यों में आज भी भारी बारिश का अनुमान
नई दिल्ली : देश कई राज्यों में बारिश ने कहर बरपा दिया है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बुरा हाल है तो मौसम विभाग ने महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अब बारिश की लगभग हर दिन सामने आ रही तस्वीरें डराने लगी हैं. बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर आम लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. हालांकि लोगों को अभी बारिश के चलते होने वाली परेशानी से निजात मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. भारत मौसम ... Read more
देश के इन राज्यों में मानसून मेहरबान, IMD ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी, जानिए आपके राज्य का हाल
नई दिल्ली : देश के कई इलाकों पर मानसून (Monsoon) खासा मेहरबान है और इसके कारण कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. हालांकि कई जगहों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ ही विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 07, 10 और ... Read more