Tag: Snowfall
Weather Update : मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का आज भी जारी रहेगा दौर, अभी और परेशान करेगी सर्दी
नई दिल्ली : देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उस पर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के अलग-अलग इलाकों में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अनुमान जताया है. बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है ... Read more
उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं? जरूर पढ़ लें ये खबर, मौसम में होने वाला है 'बड़ा बदलाव'
देहरादून : उत्तराखंड में ठंड का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहाड़ से मैदान तक ठंड से लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे और कम विसिबिल्टी की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हरिद्वार में तो ठंड का आलम ये है कि जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा. सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड ... Read more