Tag:  Uttarakhand weather update

UK Local Weather : उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 48 घंटे में होगी भारी बारिश, स्कूल किए गए बंद

देहरादून. बुधवार यानी 31 जुलाई को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से देहरादून, नैनीताल और कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश और जबरदस्त आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. जिसके आधार पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने 31 जुलाई को देहरादून के 1 से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के साथ आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं. उत्तराखंड के लगभग सभी ... Read more

UK Local Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

देहरादून. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कभी राज्य के मैदानी चटक धूप के साथ उमस हो रही है तो वहीं अचानक झमाझम बारिश हो रही है. शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं देहरादून के मोहिनी रोड, चंद्रमणि चोयला और गांधी रोड जैसे इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई. राजधानी में देर शाम भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के लिए ... Read more

72 घंटे से बरस रहे बादल, एक मिनट को भी नहीं रूके, भारत-चीन बॉर्डर पर भी असर

हल्द्वानी : कुमाऊं के इलाके में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण इंसानी जिंदगी बुरी तरीके से प्रभावित हुई है. नेशनल हाईवे समेत स्टेट हाईवे और जिलों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ ही गांव को जोड़ने वाली छोटी सड़कों का भी बुरा हाल है. कुमाऊं में 100 से ज्यादा सड़क बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से बंद चल रही हैं‌. पिथौरागढ़ में तो एक तरह से भारत-चीन सीमा से संपर्क भी कट गया है, क्योंकि पिथौरागढ़ शहर से इन इलाकों को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कों पर लैंडस्लाइड हुआ है. ‌ सड़कों पर हुए ... Read more

कुमाऊं में बारिश का रेड अलर्ट, उत्तराखंड में इस तारीख से साफ रहेगा मौसम

हल्द्वानी. उत्तराखंड में 8 जुलाई से मौसम साफ होने की संभावना है. उससे पहले कुमाऊं मण्डल में दो दिनों के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में सभी जिलाधिकारियों ने संबंधित विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. प्रदेशभर में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ आकाशीय बिजली की भी ... Read more

उत्तराखंड में आफत की बारिश, इन 6 जिलों में 6 जुलाई तक रेड अलर्ट

हल्द्वानी. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है. राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट रहने और डॉक्टरों व एम्बुलेंस को तैनात करने के लिए कहा गया है. प्रदेशभर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले ... Read more

आसमान से बरसेगी आफत, देवभूमि में बारिश लाएगी तबाही? रेड अलर्ट जारी, NDRF तैनात

हाइलाइट्स उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में 4 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी.सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक कर सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है. देहरादूनः उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. बागेश्वर, टिहरी और चमोली सहित कई जिलों में बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पहाडों पर रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चमोली में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 20 से अधिक सड़क के अभी भी बंद है. टिहरी ... Read more

उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं? जरूर पढ़ लें ये खबर, मौसम में होने वाला है 'बड़ा बदलाव'

देहरादून : उत्तराखंड में ठंड का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहाड़ से मैदान तक ठंड से लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे और कम विसिबिल्टी की वजह से सड़कों पर गाड़ी चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हरिद्वार में तो ठंड का आलम ये है कि जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा. सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड ... Read more

नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे स्कूल

पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एहतियातन नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 7 जुलाई को जिले में आंगनबाड़ी और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं. लगातार बारिश होने से नदी और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ चुका है. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है. हल्द्वानी के काठगोदाम में गौला नदी का जलस्तर 500 क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है. डीएम वंदना सिंह ने कहा ... Read more

Uttarakhand: 11 स्टेट हाईवे, 3 NH समेत 150 सड़कें ठप, Chardham यात्री फंसे; घाटों पर बह रही भागीरथी

देहरादून. उत्तराखंड में भारी बारिश से खतरों और मुसीबतों का दौर जारी है. खास तौर से पहाड़ों में नदियों, नालों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है. राज्य में कम से कम तीन राष्ट्रीय राजमार्गों, 11 स्टेट हाईवे समेत कम से कम 146 सड़कें व रास्ते बाधित हैं. चार धाम यात्रा पर निकले या लौट रहे श्रद्धालु रास्तों में जगह जगह फंसे हुए हैं क्योंकि बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे कई पॉइंट्स पर बंद हो गए हैं. साथ ही, चमोली जैसे पहाड़ी ज़िलों में मंगलवार रात से ज़ोरदार बारिश हो रही है. चमोली ज़िले में देर रात मूसलाधार बारिश होने ... Read more