Tag: Heavy rain
जोधपुर में भारी बारिश, सड़कें-रेल पटरियां डूबी
जोधपुर। शहर में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा। इससे शहर के भीतरी और बाहरी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। लगभग शहर के हर इलाके में जलभराव के हालात देखे गई। भीतरी शहर में सडक़े नदी नाले की तरह नजर आई। बाहरी इलाके पाल रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, गायत्री नगर, डीपीएस चौराहा, बनाड़ रोड, एयरपोर्ट रोड, मंडोर सहित कई इलाकों में सडक़ें तालाब बन गई, जिसके चलते सुबह ऑफिस जाने वाले सरकारी और निजी कर्मचारियों के साथ स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम विभाग ने ... Read more
दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश, उदयपुर-बांसवाड़ा हाइवे बंद
जयपुर। राजस्थान में मेहरबान मानसून ने दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही और जालोर में जमकर बारिश की। बांसवाड़ा में तेज बारिश के बाद उदयपुर-बांसवाड़ा स्टेट हाईवे बंद कर दिया गया और लोहारिया क्षेत्र में दादी-पोते के ऊपर दीवार गिरने से मासूम की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में उदयपुर-जोधपुर संभाग में सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दिन 28 अगस्त को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने और शेष भागों में बारिश गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा ... Read more
सड़कें बनीं दरिया, पानी-पानी हुआ शहर
जयपुर। राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जयपुर में शाम करीब पांच बजे से भारी बारिश का दौर शुरू जो कि देर रात तक रुक-रुक कर चलता रहा। देर रात तक जयपुर में करीब तीन घंटे में छह इंच बारिश हो चुकी थी। इससे पहले इससे शहर में सुबह भी कई इलाकों में करीब एक घंटे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। वहीं शाम को हुई भारी बारिश ने जयपुर में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए। शहर के चारदीवारी, सीकर रोड, बगरू, एमआईरोड, सी-स्कीम, झोटवाड़ा, चांदी की ... Read more
प्रदेश में तीन दिन से बारिश का दौर जारी, जयपुर में भी झमाझम
जयपुर। राजस्थान में बुधवार रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी है। लगातार बारिश के कारण आज जयपुर बीकानेर शहर के स्कूलों में छुट्टी की गई है। आज सुबह से पाली, बीकानेर, सीकर सहित कई जिलों में बरसात हो रही है। सवाई माधोपुर में तेज बारिश के कारण एक मकान ढह गया। गुरुवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, हनुमानगढ़ और करौली के कई इलाकों में 4 इंच यानी 100MM से ज्यादा पानी बरसा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों के दौरान अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कई जिलों में मानसून सक्रिय ... Read more
72 घंटे से बरस रहे बादल, एक मिनट को भी नहीं रूके, भारत-चीन बॉर्डर पर भी असर
हल्द्वानी : कुमाऊं के इलाके में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके कारण इंसानी जिंदगी बुरी तरीके से प्रभावित हुई है. नेशनल हाईवे समेत स्टेट हाईवे और जिलों को जोड़ने वाली सड़कों के साथ ही गांव को जोड़ने वाली छोटी सड़कों का भी बुरा हाल है. कुमाऊं में 100 से ज्यादा सड़क बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से बंद चल रही हैं. पिथौरागढ़ में तो एक तरह से भारत-चीन सीमा से संपर्क भी कट गया है, क्योंकि पिथौरागढ़ शहर से इन इलाकों को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कों पर लैंडस्लाइड हुआ है. सड़कों पर हुए ... Read more
भारी बारिश के चलते यूपी और उत्तराखंड के इन जिलों में स्कूल बंद
School Closed : गर्मी की छुट्टियां अभी-अभी खत्म ही हुई हैं. अब भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूल फिर से बंद कर दिए गए हैं. उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने चार से छह जुलाई तक उत्तराखंड के सभी जिलों खासकर कुमायूं मंडल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. जिसको देखते हुए नैनीताल, उधमसिंह नगर, चंपावत व बागेश्वर जिले के अधिकारियों ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी के निर्देश दिए हैं. गढ़वाल मंडल के ... Read more
तमिलनाडु में बारिश के कहर से 3 की मौत, तूतीकोरिन में 500 ट्रेन यात्री फंसे
24 घंटों से लगभग 500 यात्री फंसे खास बातें 500 ट्रेन यात्री फंसे
अस्वस्थ यात्रियों को हेलिकॉप्टरों से एयरलिफ्ट किया जाए
यात्रियों को निकालने के लिए सभी प्रयास जारी Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के दक्षिण जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए गए हैं. इंडियन एयर फोर्स, आर्मी और अन्य बचाव दल राहत अभियान चला रहे हैं. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन से अधिक लोगों की मौत ... Read more