Tag: उत्तराखंड ताजा समाचार

3336 उपभोक्ताओं का कटेगा बिजली कनेक्शन, ऊर्जा निगम ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी

अल्मोड़ा. अल्मोडा जिले में कई विभागों का मीटर चालू, लेकिन बत्ती गुल होने वाली है. यहां एक दो नहीं बल्कि ऊर्जा निगम ने 3336 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा है. इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर बिल जमा नहीं किया गया, तो बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे. सभी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है. ऐसे में अब बिजली विभाग वसूली करने के लिए एक्शन मोड में आ गया है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ऊर्जा निगम ने 3336 उपभोक्ताओं को बकाया बिजली ... Read more

उत्तराखंड घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो, ये सामान साथ ले जाना ना भूलें

देहरादून/नैनीताल. उत्तराखंड हाईकोर्ट राज्य को साफ-सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक बैन पर सख्त है. इसके चलते कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों में पोर्टेबल डस्टबिन लाना जरूरी होगा. कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को कागजों पर नहीं बल्कि फील्ड पर काम करने की हिदायत दी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि हर राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट वाहनों में उत्तराखंड आने के दौरान पोर्टेबल डस्टबिन लाना होगा. इसके लिए सरकार निर्णय लेकर अगली तारीख तक कोर्ट में जवाब दे. हाईकोर्ट ... Read more

उत्तराखंड: अब PSC के हवाले 7000 भर्तियां, कैबिनेट के फैसले पर भड़के हरीश रावत बोले ‘कैसे करवाएगा?’

देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत भर्तियों में घोटाला सामने आने के बाद अब इस संस्था की पांच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन्हें अब राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जो बड़े फैसले लिये गए, उनमें एक सैनिक स्कूलों के विस्तार से जुड़ा फैसला भी है. लेकिन सबसे बड़ा कदम कैबिनेट ने यही उठाया कि करीब 7000 पदों के लिए भर्तियों का ज़िम्मा अब पीएससी को सौंप दिया गया है और इन भर्तियों के लिए पीएससी जल्द ही कैलेंडर जारी करने की कवायद कर सकती है. कैबिनेट बैठक के बाद कार्मिक ... Read more