Tag: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
उत्तराखंड: अब PSC के हवाले 7000 भर्तियां, कैबिनेट के फैसले पर भड़के हरीश रावत बोले ‘कैसे करवाएगा?’
देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत भर्तियों में घोटाला सामने आने के बाद अब इस संस्था की पांच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन्हें अब राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जो बड़े फैसले लिये गए, उनमें एक सैनिक स्कूलों के विस्तार से जुड़ा फैसला भी है. लेकिन सबसे बड़ा कदम कैबिनेट ने यही उठाया कि करीब 7000 पदों के लिए भर्तियों का ज़िम्मा अब पीएससी को सौंप दिया गया है और इन भर्तियों के लिए पीएससी जल्द ही कैलेंडर जारी करने की कवायद कर सकती है. कैबिनेट बैठक के बाद कार्मिक ... Read more
Uttarakhand Politics: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM धामी? क्या चंपावत के लिए मिल गया ग्रीन सिगनल?
देहरादून. उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से विधानसभा उप चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि खबर सूत्रों के हवाले से है, लेकिन दिल्ली से देहरादून तक जो सियासी हलचलें हैं, उनके आधार पर माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही आधिकारिक तौर पर भी इसकी घोषणा कर सकती है. सीएम धामी के दिल्ली दौरे के फ़ौरन बाद चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ ही ज़िलाध्यक्ष और ज़िला महामंत्री को भी बीजेपी ने देहरादून बुला लिया है. कैलाश गहतोड़ी ही वह विधायक हैं, जिन्होंने सबसे पहले धामी के लिए अपनी ... Read more
सियाचिन में शहीद उत्तराखंडी जवान के गांव पहुंचे CM धामी, कहा- ‘विपिन के नाम पर होगी सड़क और स्कूल’
पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड का एक वीर जवान भारत चीन बॉर्डर के लिहाज से अहम लोकेशन सियाचिन में शहीद हो गया, जिसका पार्थिव शरीर पौड़ी ज़िले के गांव में पहुंचा तो राज्य के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. मंगलवार को धामी पाबौ ब्लॉक में स्थित धारकोट गांव पहुंचे और शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं को श्रद्धांजलि देते हुए विपिन के नाम पर एक सड़क और एक स्कूल का नाम रखे जाने की घोषणा की. दूसरी तरफ, राज्य सरकार के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने भी विपिन को श्रद्धांजलि दी. धार्मिक तीर्थों के साथ ही सेना ... Read more